
अगर आप ‘कैप्टन अमेरिका’ स्टार क्रिस इवांस की जबरा फैन हैं तो आपको एक झटका लगने वाला है। उन्होंने अपनी फीमेल फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने शादी कर ली है। खुद से 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से। इनकी शादी बहुत ही प्राइवेट थी। सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। आइये जानते हैं कि अल्बा बैप्टिस्टा कौन हैं और क्या करती हैं।
क्रिस इवांस और Alba Baptista ने 9 सितंबर को मैसाचुसेट्स में प्राइवेट रेजिडेंस पर इंटिमेट सेरेमनी में हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। कई आउटलेट्स में 10 सितंबर को ये रिपोर्ट किया गया था। क्रिस जहां 42 साल के हैं, वहीं अल्बा 26 साल की हैं। दोनों ने फैमिली और फ्रेंड्स के सामने शादी के रीति-रिवाज निभाए।
मार्वल सुपरहीरो के कई फेमस सितारों का लगा मेला – इस शादी में दूल्हे क्रिस इवांस की साइड से मार्वल सुपरहीरो फिल्म के कई को-स्टार्स भी शामिल हुए थे। ‘पेज सिक्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वेडिंग सेरेमनी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ और Jeremy Renner शरीक हुए थे। लोगों ने नोटिस किया कि एवेंजर्स स्टार्स को हाल ही में रॉबर्ट की वाइफ सुसान डाउनी और क्रिस की वाइफ एल्सा पटाकी के साथ बोस्टन में स्पॉट किया गया था।
2 साल से एक-दूसरे के साथ हैं क्रिस और अल्बा – शादी की खबर पर मुहर लगाने के लिए क्रिस और अल्बा के स्पोक्सपर्सन से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। क्रिस और अल्बा ने नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘वॉरियर नन’ में साथ काम किया है। दोनों ने शादी से पहले सगाई को लेकर भी अनाउंसमेंट नहीं की थी। कथित तौर पर दोनों करीब 2 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। उनके रोमांस की अफवाह पहली बार नवंबर 2022 में उड़ी थी, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर में एक साथ घूमते हुए देखा गया था।
इसी साल दुनिया को बताई थी रिलेशनशिप की बात – इसी साल जनवरी महीने में क्रिस और अल्बा ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक-दूसरे को ‘बेबी’ और ‘बेब’ कहते हुए प्रैंक करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उनका डॉग डोजर भी दिखाई दिया। इसके बाद फरवरी में क्रिस ने वैलेंटाइन डे पर अपनी और अल्बा की फोटोज-वीडियो सीरीज शेयर की थी।
कौन हैं अल्बा बैप्टिस्टा? – Alba Baptista का जन्म 10 जुलाई 1997 को हुआ था। वो पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘जार्डिन्स प्रोइबिडोस’ सीरीज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों जैसे ‘ए इम्पोस्टोरा’, ‘फिलहा दा लेई’, ‘ए क्रिआकाओ’ और ‘जोगो डुप्लो’ में एक्टिंग की। 2020 से 2022 तक उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वॉरियर नन’ में काम किया और इससे इंग्लिश लैंग्वेज शो में डेब्यू किया।
Home / Entertainment / हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस ने रचाया ब्याह, जानिए कौन है ‘कैप्टन अमेरिका’ की दुल्हनिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website