
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में से एक ‘कान फिल्म फेस्टिवल’12 से शुरू होकर 23 मई 2026 तक आयोजित हो रहा है। इस समारोह में दुनिया भर के सितारे जमा हुए हैं जिनके बीच कुछ इंडियन कलाकारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस वक्त इंडियन सिटकॉम शो ‘हम पांच’ में आनंद माथुर के किरदार से घर-घर में पहचान बना चुके अशोक सराफ ने भी इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। अशोक सराफ ने पहली बार इस फिल्म फेस्टिवल में पत्नी के रेड कार्पेट पर एंट्री मारी।
कान फिल्म फेस्टिवल में इस साल मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने इस आयोजन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें निवेदिता सराफ, प्राजक्ता माली , अंकिता प्रभु-वालवालकर और केदार जोशी के अलावा अशोक सराफ भी हैं।
ये पहला मौका था जब कान फिल्म फेस्टिवल में वो शामिल हुए – ग्रुप ने रेड कार्पेट पर वॉक किया और महाराष्ट्रियन संस्कृति और फैशन को गर्व से प्रदर्शित करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 78 साल के अशोक सराफ के लिए ये पहला मौका था जब कान फिल्म फेस्टिवल में वो शामिल हुए। ये उनके लिए बेहद खास और एक बड़ा पल था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाई हैं। मराठी सिनेमा को इतने बड़े ग्लोबल मंच पर यूं चमकते देखकर फैन्स भी काफी खुश और इमोशनल दिख रहे हैं।
अशोक अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ हाथों में हाथ डालकर चलते दिखे – कान फिल्म फेस्टिवल में पहली बार कदम रखते हुए, अशोक अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ हाथों में हाथ डालकर चलते दिखे। निवेदिता ने फ्रेंच रिवेरा में महाराष्ट्रियन संस्कृति की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित की, वे खूबसूरत पेस्टल रंग की पैठानी साड़ी और एक आकर्षक नथ में नजर आईं। बालों में ताजे फूल पूरे लुक को पारंपरिक टच दे रहा था। इसी के साथ अंकिता और प्राजक्ता भी रेड कार्पेट पर अपनी महाराष्ट्रियन विरासत को अपनाती नजर आईं।
फैन ने लिखा, ‘कितनी गरिमा, कितना शानदार अंदाज’ – कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इनकी मौजूदगी पर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया। एक फैन ने लिखा, ‘महान एक्टर अशोक सराफ और निवेदिता सराफ की कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट एंट्री शानदार दिख रही है!’ एक अन्य ने कॉमेंट कर कहा है, ‘मराठी के दिग्गज #अशोकसराफ और उनकी पत्नी निवेदिता सराफ कान में।’ एक यूजर ने बस इतना लिखा, ‘#अशोकसराफ लीजेंड।’ एक और फैन ने लिखा, ‘कितनी गरिमा, कितना शानदार अंदाज, कितनी प्रतिभा #अशोकसराफ और #निवेदितासराफ, इतनी सादगी और विनम्रता के साथ मराठी कलाकार इसे बखूबी निभा सकते हैं।’
शो में विद्या बालन के पिता की भूमिका में आ चुके हैं नजर – यहां बता दें कि सराफ ने मराठी, हिंदी और थिएटर फिल्मों में काम किया है और दर्शक उन्हें खूब पसंद करते रहे हैं और उनसे प्यार करते आ रहे हैं। वे 1980 और 1990 के दशक में खूब नजर आया करते थे। उनकी कुछ सबसे मशहूर फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘धूम धड़ाका’, ‘बलाचे बाप ब्रह्मचारी’ और ‘आयत्या घरत घरोबा’। हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो उन्हें ‘करण अर्जुन’ में उनकी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जानते हैं और टीवी शो ‘हम पांच’ ने उन्हें देशभर के हर घर में फेमस बना दिया जिसमें उनकी बेटी के किरदाकर में विद्या बालन भी दिखी थीं। वहीं सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 2023 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2025 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का अंतर – अशोक और निवेदिता मराठी सिनेमा के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों ने कई मराठी फिल्मों और थिएटर शो में साथ काम करने के बाद 1990 में शादी की। दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का अंतर होने के बावजूद, उनका रिश्ता बेहद मजबूत और प्यार भरा है, जो कइयों के लिए एक प्रेरणा है। उनका एक बेटा है जिसका नाम अनिकेत है।
पांच बेटियों के एक परेशान करने वाले पिता की भूमिका – अशोक सराफ उन्होंने आनंद माथुर का प्रतिष्ठित किरदार निभाया, जो पांच बेटियों के एक परेशान लेकिन प्यार करने वाले पिता की भूमिका में थे। 1990 के दशक के हिट हिंदी सिटकॉम ‘ हम पांच’ में उन्होंने एक खास भूमिका निभाई थी। इस भूमिका ने उन्हें पूरे भारत में घर-घर में मशहूर कर दिया और उनका ह्यूमर लोगों को काफी पसंद आया था।
Home / Entertainment / ‘हम पांच’ एक्टर अशोक सराफ 78 की उम्र में पहली बार पहुंचे Cannes, पत्नी संग हाथों में हाथ डाल मारी एंट्री
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website