Friday , October 16 2026 10:43 AM
Home / News / ‘मैंने अभी देखा नहीं’, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एलन मस्क के ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ वाली पोस्ट पर ये क्या कह दिया?

‘मैंने अभी देखा नहीं’, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एलन मस्क के ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ वाली पोस्ट पर ये क्या कह दिया?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर वहां के गवर्नर और बिजनेसमैन तक आए दिन भारत के खिलाफ उलजलूल टिप्पणी करते रहते हैं। ऐसे ही हाल में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स, टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने भारत के खिलाफ बेहद घटिया टिप्पणी की।
स्टारलिंक को लेकर भड़के मस्क – सैटेलाइट आधारित इंटरनेट स्टारलिंक को अब तक भारत में क्लियरेंस न मिल पाने से एलन मस्क का दिमागी संतुलन खराब हो गया और उन्होंने भारत के मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी के खिलाफ बिना तथ्यों के सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप करने शुरू कर दिए। प्रधानमंत्री अंबानी, लिखकर अपनी पोस्ट शुरू करने वाले एलन मस्क ने मुकेश अंबानी को भारत में उनके इंटरनेट प्रोजेक्ट लॉन्च करने में देरी की वजह बताया।
एलन मस्क की टिप्पणी पर ये कहा – एलन मस्क के कमेंट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से सवाल पूछा गया। उनसे सवाल किया गया कि एलन मस्क की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय का क्या कहना है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कह दिया कि उन्होंने अब तक कोई पोस्ट देखा ही नहीं है। इसलिए वह उस पर कोई कमेंट नहीं कर सकते।
रणधीर जायसवाल ने क्या जवाब दिया? – आपने एक व्यक्ति (एलन मस्क) का नाम लिया कि उन्होंने ऐसा कुछ पोस्ट किया है। मैंने कुछ पोस्ट देखा नहीं है तो मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। आपने और भी कई टिप्पणियों की बात की तो डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन की एक प्रेस विज्ञप्ति आई है। उस पर आप नजर डालिए, उस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हमने बताया है कि क्या कुछ इस संदर्भ में इस दायरे में चल रहा है। हमने यह भी कहा है कि बहुत सी बातें, जो कहीं जा रही हैं वह बेबुनियाद है और उसमें कोई तथ्य नहीं है। रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता