Tuesday , May 26 2026 6:12 AM
Home / Entertainment / ‘मैंने वादा किया है’, ऐश्वर्या राय ने फैंस के लिए जो किया, उसने जीता दिल, लोग बोले- ऐसा कोई नहीं

‘मैंने वादा किया है’, ऐश्वर्या राय ने फैंस के लिए जो किया, उसने जीता दिल, लोग बोले- ऐसा कोई नहीं


ऐश्वर्या राय ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा दी है। इंटरनेट पर उन्हीं की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। ऐश्वर्या ने Cannes की क्लोजिंग सेरिमनी में सफेद रंग का आउटफिट पहना, जिसमें वह एकदम अप्सरा लग रही थीं, और हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। एक तरफ जहां कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियो छाए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी विनम्रता और नेक दिल स्वभाव की भी तारीफ हो रही है। ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैंस से मुखातिब होती दिखीं। उन्होंने अपनी एक फीमेल फैन और एक बुजुर्ग शख्स से जो कहा, उसने फैंस का दिल जीत लिया और वो एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
ऐश्वर्या ने Cannes में फैंस पर लुटाया प्यार, चर्चा में वीडियो – दरअसल, Cannes Film Festival 2026 के रेड कार्पेट पर शिरकत करने के बाद ऐश्वर्या होटल वापस लौटीं, तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। टाइट सिक्योरिटी के बीच ऐश्वर्या होटल में एंट्री कर रही थीं, पर फैंस को देख रुक गई। एक फीमेल फैन ने ऐश्वर्या से साथ में तस्वीर की गुजारिश की, तो एक्ट्रेस ने उसे पास बुलाया, उसके गाल पर हाथ रखा और फिर कंधे पर हाथ रखकर तस्वीर खिंचवाई। फिर उस फैन को फ्लाइंग किस देते हुए कहा, ‘गॉड ब्लेस, टेक केयर।’ सोशल मीडिया पर इसका वीडियो छाया हुआ है।
फैन के गाल पर रखा हाथ, सिक्योरिटी से बोलीं- उनसे वादा किया है – इस फैन से मिलने के बाद ऐश्वर्या जैसे ही आगे बढ़ीं, एक बुजुर्ग फैन उनकी तरफ बढ़ा और एक्ट्रेस ने तुरंत उनका अभिवादन किया। उसने ऐश्वर्या का हाथ थामा और कहा कि वह दुनिया में सबसे बेस्ट हैं। ऐश्वर्या ने उनका शुक्रिया अदा किया। इसके बाद भी वह फैंस से मिलती रहीं और इस बात का ख्याल रखा कि जब तक वो सभी खुश न हों, वह वहां से न जाएं। वहीं, एक अन्य फैन के साथ जब ऐश्वर्या फोटो खिंचवाने लगीं, तो सिक्योरिटी बीच में आई, पर ऐश्वर्या ने कहा, ‘मैंने उनसे वादा किया है, उन्हें तस्वीर लेने दो, वो बहुत ही स्वीट है…और फिर उन्होंने तस्वीरें क्लिक करवाईं।
फैंस बोले- ऐश्वर्या जैसा कोई नहीं होगा – ऐश्वर्या का यह अंदाज लोगों के दिलों को छू गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ढेर सारे कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘साल बीतते जाएंगे, Cannes में अनगिनत सितारे नजर आएंगे, लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस सिर्फ एक लुक के लिए याद नहीं की जातीं, वो खुद उस विरासत का हिस्सा बन जाती हैं। और ऐश्वर्या राय उसी विरासत का हिस्सा हैं।’ एक ने लिखा, ‘ऐश्वर्या कितनी नरम दिल और दयालु हैं।’
जब ऐश्वर्या ने फैंस को लगाया गले, तुलू में की बातें – वहीं, एक फैन ने कई साल पहले ऐश्वर्या से मिलने का किस्सा सुनाया और बताया कि एक्ट्रेस ने कैसे उनका और अन्य फैंस का ख्याल रखा था। फैन ने लिखा, ‘ऐश्वर्या जिस तरह से अपने फैंस के साथ व्यवहार रखती हैं, वह लाजवाब है। मुझे वो दिन याद है, जब मैं उनसे न्यूजीलैंड में मिली थी। वो होटल से नीचे आईं, बिल्कुल साधारण लेकिन शालीन अंदाज में, यह जानते हुए कि हम उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हम सबको गले लगाया और हमसे तमिल में बातें कीं, हमारी डीवीडी पर ऑटोग्राफ दिए, तस्वीरें खिंचवाईं और यहां तक कि जब उनके सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें जल्दी जाने के लिए कहने लगे, तो उन्होंने उन्हें रोक दिया और कहा कि जब तक हम संतुष्ट नहीं हो जाते, वो वहां से नहीं जाएंगी। उनके जैसी हस्ती फिर कभी नहीं होगी। ऐश्वर्या राय के नाम के पीछे एक खास वजह है।’
Cannes की क्लोजिंग सेरिमनी में ऐश्वर्या का अंदाज – वहीं, कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरिमनी में ऐश्वर्या ने सफेद रंग की ड्रेस में गजब ढा दिया और फैंस उनकी खूबसूरती और अदाओं पर फिदा हो गए।