Thursday , October 22 2026 3:07 PM
Home / Entertainment / Bollywood / मैं फिल्मों में कॉमेडी जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहती हूं : सुचित्रा पिल्लई

मैं फिल्मों में कॉमेडी जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहती हूं : सुचित्रा पिल्लई


अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई फिल्म, टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज में एक सशक्त महिला का किरदार निभाती नजर आई हैं और अब वह खासकर फिल्मों में कॉमेडी शैली को आजमाने की ख्वाहिश रखती हैं।
सुचित्रा ने आईएएनएस को बताया, “मैं फिल्मों में कॉमेडी रोल करना चाहती हूं क्योंकि इस शैली में मैंने अधिक काम नहीं किया है। टेलीविजन या स्टेज पर मैं कॉमेडी किया करती थी। मैंने सुरेश मेनन, रणवीर शौरी, विनय पाठक, राकेश पॉल के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कॉमेडी’ शो किया है। मुझे कॉमेडी करना बेहद पसंद है और इसलिए मैं फिल्मों में इस शैली पर अधिक से अधिक काम करना चाहती हूं।”
वह आगे कहती हैं, “असल जिंदगी में मैं बेहद मजाकिया हूं। स्क्रीन पर भले ही मेरी ईमेज अलग है और ऐसा इसलिए क्योंकि मैं अधिकतर स्ट्रॉन्ग वुमेन वाले किरदारों में नजर आई हूं।”
सुचित्रा हाल ही में वेब सीरीज ‘हेलो मिनी 3’ में एक गॉडवुमेन के किरदार में नजर आई हैं। इसे एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जा रहा है।