Tuesday , April 21 2026 10:51 PM
Home / Entertainment / Bollywood / आशा भोसले-लता मंगेशकर की याद में भाई बनाएंगे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, पोती जनाई का दादी के लिए पहला पोस्ट

आशा भोसले-लता मंगेशकर की याद में भाई बनाएंगे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, पोती जनाई का दादी के लिए पहला पोस्ट


मंगेशकर परिवार की संगीत विरासत को अमर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने घोषणा की है कि वे अपनी दोनों बहनों दिवंगत लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जा रहे हैं। वहीं दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले ने भारी मन से पहला पोस्ट शेयर किया है।
आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बातचीत में बातें करते हुए बताया कि इस नेक काम के लिए जमीन भी ले ली गई है। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है।
हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा- एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल – हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम कोशिश कर रहे हैं कि यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बने। हमने इसके लिए काफी बड़ी जमीन ले ली है। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।’ माना जा है कि इस अस्पताल का नाम ‘लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ या ‘लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान’ रखा जाएगा।
एक म्यूजियम बनाने की भी योजना भी है – इसके साथ ही हृदयनाथ मंगेशकर एक म्यूजियम बनाने की भी योजना पर भी बातें कीं, जिसमें मंगेशकर परिवार की समृद्ध संगीत विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इस म्यूजियम में लोग इंटरैक्टिव तरीके से संगीत सीख भी सकेंगे।
आशा भोसले की पोती जनाई ने किया भावुक पोस्ट – वहीं बता दें कि उनके अंतिम संस्कार की झलकियों में से आशा भोसले की पोती जनाई के कई भावुक करने वाले वीडियोज़ सामने आए हैं, जिसमें वो बिलखती दिख रही हैं। बता दें कि जनाई अपनी दादी आशा के बेहद करीब थीं और अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट में साथ दिखा करती थीं। दादी के बिछड़ने के ग़म में जनाई ने पहला और इमोशनल पोस्ट लिखा है।