
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी कमेटी की बैठक में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पैदा किया था, अब वही उसकी अपनी जमीन के लिए खतरा बन गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के जीत के दावों की भी हवा निकाल दी। उन्होंने भारत के खिलाफ जीत के पाकिस्तान के दावों को भ्रम बताया।
रघु पुरी ने कहा, “अगर बमबारी से बर्बाद हुए एयरफील्ड और गड्ढों वाले रनवे पाकिस्तान को जीत जैसे लगते हैं, तो बेशक वे इसका आनंद ले सकते हैं।” बीते साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद एक तीखा सैन्य संघर्ष हुआ था, जिसमें भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कम से कम 11 मिलिट्री एयरबेस को निशाना बनाया था।
पाकिस्तान को किया करारा जवाब – रघु पुरी संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी कमेटी में पाकिस्तान के प्रतिनिधि उस्मान जादून के भारत पर किए गए हमले का जवाब दे रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने आतंकवाद के बेकाबू राक्षस पर अपना कंट्रोल खो दिया है, जिसे उसने खुद बनाया था।
Home / Uncategorized / ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जीत के दावों की भारत ने निकाली हवा, UN में जमकर धोया, मसदूर अजहर पर भी घेरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website