Wednesday , May 27 2026 11:49 PM
Home / Entertainment / Brad Pitt इसी साल करने वाले हैं दूसरी शादी? कौन हैं 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड Ines de Ramon, जानिए सब

Brad Pitt इसी साल करने वाले हैं दूसरी शादी? कौन हैं 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड Ines de Ramon, जानिए सब


हॉलीवुड सुपरस्‍टार ब्रैड पिट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर जंगल में आग की तरह फैल रही है कि एंजेलिना जोली से तलाक के बाद वह दोबारा शादी करने वाले हैं। ब्रैड पिट इन दिनों खुद से 29 साल छोटी इनेस डी रेमोन को डेट कर रहे हैं। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। हालांकि, शादी की खबरों को एक हालिया रिपोर्ट ने फर्जी बताया है। इसमें कहा गया है कि इस कपल का अभी ‘शादी का कोई प्‍लान नहीं’ है। लेकिन जाहिर है, हर किसी कि दिलचस्‍पी F1 एक्‍टर की गर्लफ्रेंड इनेस डी रेमोन को लेकर बढ़ गई है। वैसे, ब्रैड पिट की तरह ही इनेस भी तलाकशुदा हैं। आइए जानते हैं कि इनेस डी रेमोन कौन हैं, उनकी पहली शादी किससे हुई थी, सबकुछ।
ब्रैड पिट की उम्र 62 साल है। जबकि पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमोन 33 साल की है। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही दोनों का यह रिश्ता काफी मजबूत है, लेकिन एक्‍टर अभी दोबारा शादी करने या अपने परिवार को और बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘उनके पास एक बेहतरीन पार्टनर है जिसकी वह कद्र करते हैं, लेकिन इस दिशा में आगे बढ़ने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है।’
ब्रैड पिट तलाक के बाद के हालात के कारण नहीं कर रहे शादी! – रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र ने कहा है, ‘ब्रैड और इनेस की जोड़ी आपस में ‘बहुत खुश’ है। ऑस्कर जीत चुके एक्टर ‘अपनी शांत स्वभाव वाली गर्लफ्रेंड से मिलने वाले सुकून और सहारे का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, उनका शादी को लेकर अभी कोई प्‍लान नहीं है। इसकी एक वजह एंजेलिना जोली से उनके अलगाव के बाद के हालात हैं।
कौन हैं इनेस डी रेमोन – Ines de Ramon का जन्‍म 19 दिसंबर 1992 को न्यू जर्सी में हुआ है। जबकि उनकी परवरिश जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई। उनका परिवार मूल रूप से मैड्रिड, स्पेन का रहने वाला है। वह बहुभाषी हैं और पांच भाषाएं बोलती हैं। इनेस एक ज्वेलरी एग्जीक्यूटिव और सर्टिफाइड इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। उन्हें लॉस एंजिल्स स्थित लग्‍जरी ब्रांड ‘अनीता को ज्वेलरी’ की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर पहचाना जाता है। उन्होंने 2013 में जिनेवा यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री हासिल की।
इनेस डी रेमोन भी हैं तलाकशुदा – ब्रैड पिट की तरह ही इनेस डी रेमोन भी तलाकशुदा हैं। उनकी शादी ‘द वैम्पायर डायरीज’ के एक्‍टर पॉल वेस्ली से हुई थी। उन्होंने 2019 में शादी की, 2022 में अलग हो गए। फरवरी 2024 में ही उनका भी तलाक हुआ है। साल 2022 के आखिरी कुछ महीनों से वह ब्रैड पिट को डेट कर रही हैं।
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का तलाक – ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली कभी हॉलीवुड के पावर कपल हुआ करते थे। लेकिन यह मशहूर जोड़ी 2016 में अलग हो गई। लंबे कोर्ट केस के बाद 2024 में आखिरकार तलाक मिला। इसके बाद भी दोनों लगातार कोर्ट केस का सामना कर रहे हैं। खासकर एक फ्रेंच एस्टेट और वाइनरी को लेकर, जिसके ये दोनों संयुक्त मालिक थे। इन लगातार चल रहे तनावों का असर ब्रैड पिट और एंजेलिना के साथ ही उनके छह बच्चों के साथ रिश्तों पर भी पड़ा है।
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बच्‍चे – ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के छह बच्‍चे हैं। मैडॉक्स, पैक्स, जहारा, शाइलो, और जुड़वां बच्चे नॉक्स और विवियन। पिछले कुछ साल में एक्टर अपने बच्चों से काफी दूर हो गए हैं। परिवार के इन टूटे हुए रिश्तों पर पिछले हफ्ते तब फिर से सबका ध्यान गया, जब जहारा ने स्पेलमैन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान साइकोलॉजी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री लेते समय जहारा ने अपना परिचय जहारा मार्ले जोली-पिट की बजाय जहारा मार्ले जोली के तौर पर दिया। इस कदम ने तुरंत सुर्खियां बटोरीं। ग्रेजुएशन सेरेमनी से ब्रैड पिट भी नदारद थे।