
दुनिया में आने वाले एक दशक में सबसे बड़े धर्म के तौर पर इस्लाम अपनी जगह बना लेगा और ईसाइयत को मानने वाले लोग दूसरे नंबर पर चले जाएंगे। प्यू रिसर्च सेंटर ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में ये अनुमान लगाया है। रिपोर्ट कहती है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया के सबसे बड़े धर्म के रूप में ईसाई धर्म को पीछे छोड़ सकता है। अमेरिकी संस्था प्यू 25 वर्षों से धार्मिक जनसांख्यिकी पर रिपोर्ट जारी कर रहा है। प्यू के आंकड़ों को काफी विश्वनीय माना जाता रहा है।
प्यू के अनुसार, 2020-2025 के दौरान मुसलमानों की प्रजनन दर प्रति महिला 3.1 बच्चे थी, जबकि ईसाइयों के लिए यह दर 2.5 थी। दूसरी सभी महिलाओं के लिए औसत प्रजनन दर 1.6 थी। यह 2.1 के उस स्तर से कम है, जिसे किसी भी पीढ़ी के खुद को बनाए रखने (रिप्लेस करने) के लिए आवश्यक माना जाता है।
यह सीधेतौर पर बच्चों की संख्या का मामला है। धर्म परिवर्तन या धार्मिक पहचान बदलने के अन्य तरीके, प्रजनन दर (फर्टिलिटी रेट) की तुलना में बहुत कम प्रभाव डालते हैं। प्यू के वरिष्ठ जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट
कैसे बदल रहे आंकड़े – प्यू के अनुसार, साल 2020 में दुनियाभर में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे। साल 2035 तक मुसलमानों की संख्या 2.57 अरब और ईसाइयों की संख्या 2.52 अरब हो जाएगी। रिपोर्ट कहती है कि अगर यही रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब को पार कर जाएगी और ईसाइयों की संख्या 3 अरब से थोड़ी कम होगी।
प्यू का अनुमान है कि अगले 40 वर्षों में अमेरिका में ईसाइयों का बहुमत नहीं रहेगा। मौजूदा समय में अमेरिका की वयस्क आबादी में ईसाइयों की हिस्सेदारी 62% है, जो 2065 तक घटकर 50% से नीचे आ जाएगी। अमेरिका के पड़ोसी कनाडा में 2030 तक ईसाइयों की आबादी 50% से कम हो सकती है। इसका कारण नास्तिक लोगों की संख्या में हो रही वृद्धि है।
हिंदुओं और यहूदियों की स्थिति – प्यू के अनुसार, 2020 से 2070 के बीच दुनिया की आबादी में 29% की वृद्धि होने का अनुमान है। इनमें केवल मुसलमान और ईसाई ही ऐसे हैं, जिनकी आबादी इस दर के साथ कदम मिलाकर बढ़ेगी। ईसाइयों की संख्या में 30% और मुसलमानों की संख्या में 80% की वृद्धि होने की संभावना है।
हिंदुओं और यहूदियों की कुल संख्या बढ़ रही है लेकिन वैश्विक आबादी के प्रतिशत के हिसाब से इनमें कम का अनुमान है। बौद्धों की संख्या और वैश्विक आबादी में उनका हिस्सा, दोनों ही कम हो जाएंगे। इसका एक कारण चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की कुल आबादी में होने वाली संभावित गिरावट है।
अफ्रीका में जनसंख्या वृद्धि- प्यू के अनुसार, आने वाले दशकों में दुनिया की अधिकांश जनसंख्या वृद्धि अफ्रीका में, विशेष रूप से सहारा रेगिस्तान के दक्षिण वाले हिस्से में होने की उम्मीद है। इन इलाकों में ज्यादातर ईसाई या मुसलमान हैं। क्षेत्र में उच्च प्रजनन दर और बढ़ती जीवन प्रत्याशा के कारण इन दोनों धर्मों के लोगों की वैश्विक संख्या में बढ़ोतरी होगी।
साल 2070 तक दुनिया के आधे से अधिक ईसाई उप-सहारा अफ्रीका में रह रहे होंगे। कांगो, अमेरिका को पीछे छोड़कर सबसे अधिक ईसाई आबादी वाला देश बन जाएगा, जहां ईसाइयों की संख्या तीन गुना से भी अधिक बढ़कर 299 मिलियन हो जाएगी। दूसरे प्रमुख क्षेत्रों की आबादी में या तो बहुत धीमी गति से वृद्धि होगी या फिर उसमें गिरावट आएगी।
यूरोप की आबादी घटेगी – साल 2070 तक यूरोप की आबादी में 17% की कमी आएगी। वहां ईसाइयों की संख्या एक-तिहाई घटकर 505 मिलियन से 324 मिलियन रह जाएगी। इस दौरान यूरोप की आबादी में मुसलमानों का प्रतिशत 6 से बढ़कर 13 होने की उम्मीद है
साल 2070 तक पाकिस्तान में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी होगी। इसके बाद भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया का नंबर आएगा। वर्तमान में इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुसलमान हैं।
Home / Uncategorized / इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, प्यू का अनुमान- 2035 तक ईसाईयों से ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें हिंदुओं की हिस्सेदारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website