
साउथ कोरिया की फेमस एक्ट्रेस पार्क बो राम का 12 अप्रैल को निधन हो गया। के-पॉप सिंगर महज 30 साल की थीं। उनकी अचानक हुई मौत से पूरी इंडस्ट्री और फैंस सदमे में है। उनकी मौत की पुष्टि एक एजेंसी ने की है, लेकिन वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पार्क जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे करने वाली थीं और वो एक सेलिब्रेशन की तैयारी में थीं। वो अपने नए म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
के-पॉप सिंगर Park Bo Ram की एजेंसी XANADU एंटरटेनमेंट ने कहा, ‘हम यहां दुखद और दिल तोड़ देने वाली न्यूज शेयर करने जा रहे हैं। पार्क बो राम का 11 अप्रैल की देर रात को अचानक निधन हो गया। XANADU एंटरटेनमेंट के सभी कलाकार और एग्जीक्यूटिव बहुत दुख में हैं और सिंगर की मौत का गहरा शोक मना रहे हैं। हमें पार्क बो राम के फैंस को अचानक ये खबर बतानी पड़ रही है। परिवार जल्द ही सिंगर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करेगा।’
Home / Entertainment / के-पॉप सिंगर पार्क बो राम की 30 की उम्र में मौत, दोस्तों संग पार्टी में पी शराब, फिर वॉशरूम में मिलीं बेसुध
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website