Friday , October 2 2026 1:35 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सनी देओल संग झगड़े की खबरों पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘गदर 2’ के कलेक्शन को लेकर यह बोल गईं एक्ट्रेस

सनी देओल संग झगड़े की खबरों पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘गदर 2’ के कलेक्शन को लेकर यह बोल गईं एक्ट्रेस


कंगना रनौत ने सनी देओल संग झगड़े की खबरों पर रिएक्ट किया है। साथ ही उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि कंगना ने 2015 में एक्टर के साथ अपनी फिल्म ‘आई लव न्यू यॉर्क’ की रिलीज को रोकने की कोशिश की थी क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनका करियर बर्बाद हो जाए। इन खबरों पर कंगना भड़क गईं और सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है। साथ ही कंगना ने सनी देओल की ‘गदर 2′ पर भी बात की और कहा कि यह 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म होगी।
Kangana Ranaut ने उस आर्टिकल का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, और लिखा कि उन्होंने ऐसी बात कभी कही ही नहीं है। बल्कि वह तो Sunny Deol की बड़ी फैन हैं।
”गदर 2′ इस साल की बड़ी ओपनर, मैं सनी की फैन’ – कंगना रनौत ने लिखा, ‘Gadar 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनर रहेगी। अब मुझे जलन हो रही है क्योंकि मेरी फिल्म इस साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म रही है। कंगना का नाम लेकर किसी दूसरे के ऊपर कैसे कीचड़ उछालना है, उसका ट्यूटोरियल ये रहा। मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने कभी ऐसी बात नहीं कही। मैं सनी सर की बहुत बड़ी फैन हूं। मेरे अलावा और कोई एक्ट्रेस रोजाना इतनी नेगेटिविटी का सामना नहीं करती।’