
ब्रिटेन के कॉर्नवेल की रहने वाली एक 90 साल की महिला को 35 साल बाद उसके प्यार की निशानी मिली है। महिला को उसके पति की खोई हुई अंगूठी मिली है (Lost Ring Found)। ये अंगूठी करीब 35 साल पहले खो गई थी। 90 साल की एन केंड्रिक ने कहा कि 22 साल पहले उसके पति पीटर की मौत हो गई थी। 1987 में लू में बैकयार्ड में काम करने के दौरान पीटर ने अपनी अंगूठी खो दी थी।
बगीचे में साफ-सफाई के दौरान शनिवार को केंड्रिक को एक सेब के पेड़ की जड़ में अंगूठी मिली। अंगूठी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह इसे ढूंढ़ने के बाद काफी हैरान थीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके पति जिंदा होते तो वह भी हैरान होते। एक घास को उन्होंने उखाड़ने के लिए खींचा तो एक धातु का टुकड़ा जमीन से बाहर निकला।
अंगूठी का बनवाएंगी नेकलेस : उन्होंने आगे कहा, ‘शुरुआत में देखने पर मुझे यह एक शादी की अंगूठी जैसा नहीं लगा। यह एक धातु का गंदा टुकड़ा लग रहा था। मैंने जब उसे ध्यान से देखा तो अंगूठी जैसा लग रहा था, लेकिन मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी कि यह पीटर की खोई हुई अंगूठी हो सकती है। लेकिन जब मैंने पूरी तसल्ली से इसे पहचान लिया तो बहुत एक्साइटेड हुई। अपने दोस्तों को बताने के दौरान मुझे रोना भी आ गया।” अंगूठी का वह क्या करेंगी, इसे लेकर केंड्रिक ने कहा कि वे इसे रिपेयर कराएंगी और अपने पति की याद में एक नेकलस की तरह पहनेंगी।
Home / Off- Beat / सेब की जड़ में मिली 35 साल पहले खोई हुई अंगूठी, प्यार को जिंदा रखने के लिए महिला ने लिया बड़ा फैसला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website