Sunday , August 30 2026 5:33 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘रामायण’ के लक्ष्मण ने फलवाली को बहन मानकर बंधवाई राखी, नेग देकर कहा- रिश्ते खून के नहीं, सम्मान के होते हैं

‘रामायण’ के लक्ष्मण ने फलवाली को बहन मानकर बंधवाई राखी, नेग देकर कहा- रिश्ते खून के नहीं, सम्मान के होते हैं


रामायण’ के एक्टर सुनील लहरी अक्सर अपनी बात खुलकर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। हाल ही में उन्होंने रक्षाबंधन थीम वाले एक विज्ञापन में कृति सेनन के छोटे कपड़ों को लेकर उनकी आलोचना की थी। इसके बाद, अब उन्होंने राखी का फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी बहन से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने बताया कि वो उनकी सगी बहन नही हैं, बल्कि एक फलवाली हैं।
दरअसल, सुनील लहरी ने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि जिस औरत से वो फल खरीदते हैं, वो उन्हें अपना भाई मानती है। फिर वीडियो में दिखता है कि वो महिला राखा बांधने के बाद उनकी आरती उतारती है और वो उन्हें नेग देते हैं।
सुनील लहरी का रक्षाबंधन वीडियो – एक्टर ने कैप्शन में भी लिखा, ‘मिलिए मेरी नई बहन से, इनका भाई नहीं है, इन्होने मुझे अपना भाई बनाने का अनुरोध किया है, इनका नाम सोनम है, कई सालों से मैं इनसे फल खरीदता हूं, रिश्ते खून के ही नहीं, आदर और सम्मान के भी होते हैं।’
कृति सेनन वाले ऐड पर रखी राय – उन्होंने इससे पहले, कृति सेनन वाले विज्ञापन के पब्लिक बॉयकॉट का भी समर्थन किया और कहा कि त्योहार संस्कृति, भावनाओं और रिश्तों से गहराई से जुड़े होते हैं। सुनील ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और त्योहारों और उनसे जुड़े मूल्यों का सम्मान करने के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों। हमारे त्योहार, उत्सव और परंपराएं हमारी भावनाओं, रिश्तों और मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई हैं। हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम इनका सम्मान करें।’
‘पुरुषों की मर्दानगी महिलाओं की रक्षा करने में’ – सुनील ने रक्षाबंधन के ऐड का बहिष्कार करने के लिए एकजुट हुए लोगों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में हम सबने जिस तरह एकजुट होकर रक्षाबंधन के एक विज्ञापन का बहिष्कार किया, मैं उसका सम्मान करता हूं। हम पुरुषों की मर्दानगी महिलाओं की रक्षा करने में ही है। हमें उनका रक्षक बनना चाहिए, न कि उनका शोषण करने वाला। महिलाएं सम्माननीय और पूजनीय हैं।’
‘रामायण’ में बने लक्ष्मण – 1987 में प्रसारित हुए लोकप्रिय पौराणिक शो ‘रामायण’ में सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी, जबकि अरुण गोविल ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। यह दुनिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला पौराणिक टीवी शो है, जिसे 65 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। इस शो को रामानंद सागर ने बनाया था।