Tuesday , October 20 2026 10:58 PM
Home / News / स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के कुछ घंटो बाद ही मेगदालेना एंडरसन ने दिया पद से इस्तीफा

स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के कुछ घंटो बाद ही मेगदालेना एंडरसन ने दिया पद से इस्तीफा

स्वीडन की प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर, मेगदालेना एंडरसन ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही सहयोगी दल द ग्रीन्स ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
एंडरसन ने मीडिया से कहा, “मेरे लिए यह सम्मान का प्रश्न है लेकिन मैं ऐसी सरकार का नेतृत्व नहीं करना चाहती जिसकी वैधानिकता पर सवाल खड़ा किया जा सके।”
एंडरसन ने संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन से कहा है कि वह अब भी ‘सोशल डेमोक्रेटिक’ की एक पार्टी की सरकार का नेतृत्व करने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी सरकार से समर्थन वापस लेती है तो गठबंधन की सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
स्वीडन की 349 सीटों वाली संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन ने कहा कि उन्हें एंडरसन का इस्तीफा मिल गया है और वह स्थिति पर चर्चा के लिए पार्टी के नेताओं से बात करेंगे।