Saturday , May 30 2026 2:31 PM
Home / News / मुसलमानों को लाखों फ्रांसीसियों को मारने का पूरा हक: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद

मुसलमानों को लाखों फ्रांसीसियों को मारने का पूरा हक: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद


फ्रांस के नीस में आतंकी हमले को लेकर जहां पूरी दुनिया फ्रांस के साथ संवेदना और एकजुटता दिखा रही है, वहीं मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने बेहद भड़काऊ बयान दिया है। महातिर ने इस हमले का यह कहते हुए समर्थन किया कि मुस्लिमों को लाखों फ्रांसिसी नागरिकों को मारने का हक है।
दिन के सबसे बेहतरीन ऑफर्स और डील
महातिर ने गुरुवार को नीस हमले के बाद एक ब्लॉग पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंन फ्रांस के खिलाफ जमकर जहर उगला है। ‘दूसरों का सम्मान कीजिए’ नाम से लिखे गए इस ब्लॉग में हालांकि महातिर ने नीस हमले का जिक्र नहीं किया।
उन्होंने इसमें चेचन्याई छात्र द्वारा फ्रांसीसी टीचर सैमुअल पेटी की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘मुस्लिमों को आक्रोशित होने का अधिकार है। उन्हें पूर्व में किए गए नरसंहार के लिए लाखों फ्रांसीसी नागरिकों को मारने का पूरा हक है। लेकिन अभी तक मुस्लिमों ने आंख के बदले आंख की ओर नहीं बढ़े हैं। फ्रांस को अपने नागरिकों को दूसरे की भावनाओं का ख्याल करने सिखाना चाहिए।