Thursday , October 29 2026 5:01 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मेरी बेटी राहा रोज सुबह सुनती है हनुमान चलीसा’, रणबीर बोले- मेरी शेरनी आलिया सामने थी, मैं चूहा बन घुटनों पर

‘मेरी बेटी राहा रोज सुबह सुनती है हनुमान चलीसा’, रणबीर बोले- मेरी शेरनी आलिया सामने थी, मैं चूहा बन घुटनों पर


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और दोनों की बेटी राहा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं। रणबीर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में आलिया को प्रपोज करने के दौरान तस्वीर खींचे जाने की कहानी सुनाई। रणबीर ने ये भी बताया कि राहा हर सुबह की शुरुआत हनुमान चलीसा से करती है।
रणबीर ने इसी दौरान आलिया को प्रपोज करने वाली तस्वीर के बारे में बातें कीं। उन्होंने अमिताभ से बातें करते हुए कहा, ‘मैंने पहले से ही जो मेरा गाइड था, ड्राइवर उनको मैंने एक टिप दे दी थी कि आप कहीं जाकर रोक देना बीच जंगल में।’
‘मेरी शेरनी मेरे आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर खड़ा था’ – रणबीर ने आलिया को प्रपोज करने वाली तस्वीर का सच पहली बार दुनिया को सुनाते हुए कहा, ‘मैं अंगूठी लाया था कि मैं अपने घुटनों पर जाऊंगा और आप दूर से फोटोग्राफ खींचना। क्योंकि लड़कियों को फोटोग्राफ का बहुत शौक है, इंस्टाग्राम पर डालने का। तो मैंने सोचा कि ये बहुत जरूरी था आलिया के लिए। लेकिन सर, माहौल ऐसा था कि तीन बब्बर शेर इस तरफ थे, मेरी शेरनी मेरे आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर खड़ा था कि बेबी क्या मेरे से शादी करोगी? तो ये मेरी जिंदगी का अद्भुत अनुभव रहा था।’
मैं अंगूठी लाया था कि मैं अपने घुटनों पर जाऊंगा और आप दूर से फोटोग्राफ खींचना। क्योंकि लड़कियों को फोटोग्राफ का बहुत शौक है, इंस्टाग्राम पर डालने का। माहौल ऐसा था कि तीन बब्बर शेर इस तरफ थे, मेरी शेरनी मेरे आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर खड़ा था कि बेबी क्या मेरे से शादी करोगी? रणबीर कपूर
‘हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है’ – उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है। प्यार जहां दो लोगों को करीब लाता है, वहीं विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। रणबीर ने ये बातें दिवाली के खास एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कही। शो के दौरान रणबीर ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है। मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है। मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं।’
राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में – बता दें कि आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है। इस दिनचर्या का संबंध दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ से है।
‘सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से’ – रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान कहा, ‘जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो।’ रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘वाह, क्या बात है!’ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते रहे हैं।