
करण जौहर ने अपने चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अंतिम सीजन के पहले खास मेहमान के तौर पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इन्वाइट किया। सलमान खान ने इस शो पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। इसी एपिसोड में उन्होंने अपनी हेल्थ प्रॉब्लम, फिटनेस और 61 साल की उम्र में भी अपने फिट शरीर को बनाए रखने के लिए अपनी कोशिशों पर बातें कीं।
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड मेंसलमानने अपने शर्टलेस अपीयरेंस को याद किया। एक्टर अपने शर्टलेस लुक को लेकर काफी पॉप्युलर रहे हैं और ‘मैंने प्यार किया’, ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’ जैसी कई फिल्मों में शर्टलेस अवतार में दिख चुके हैं। वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ भी ट्रोल से नाराज होकर सलमान खान ने पहले अपनी टोपी उतार फेंकी और फिर उन्होंने शर्ट उतारे थे। अब करण जौहर के इस शो में एक्टर से कई सालों से फिट रहने के लिए किए गए हार्ड वर्क और और त्याग पर भी बातें कीं।
सलमान ने बॉलीवुड में शर्टलेस हीरो को पॉप्युलर बनाया – बातचीत के दौरान, करण जौहर ने जब सलमान से ‘बिग बॉस 20’ के उस एपिसोड के बारे में पूछा जब सलमान ने खुद को लेकर हो रहे ट्रोल पर गुसीसे और निराशा जाहिर करते हुए अपनी शर्ट उतार दी थी। हालांकि, पहले तो सलमान करण की बात सुनकर हंसने लगे। करण ने यह भी याद किया कि सलमान ने बॉलीवुड में शर्टलेस हीरो को पॉप्युलर बनाने में कैसे मदद की। उन्होंने बताया कि सलमान के इस शर्टलेस लुक की शुरुआत उनकी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से हुई और ‘वॉन्टेड’ में भी जारी रही। करण ने एक्टर्स के बीच जिम कल्चर बनाने का श्रेय सलमान को दिया।
61 साल की उम्र में भी सलमान कैसे फिट रहते हैं – जब इस शो में सलमान खान से ये पूछा गया कि 61 साल की उम्र में भी वो इतने फिट कैसे दिखते हैं, तो उन्होंने इसका श्रेय अपने डिसिप्लीन और लाइफस्टाइल में आए बदलावों को दिया। उन्होंने करण के इस सवाल का जवाब खुलकर देते हुए कहा, ‘बहुत मेहनत की है। बहुत त्याग किया है। मैंने अपनी जिंदगी में अच्छी चीजें जोड़ीं और बुरी चीजों को कम किया।’
‘मेरा सिर फट गया था, हर्निया की तकलीफ हो गई’ – उन्होंने कहा, ‘जो लोग मुझे बिना शर्ट के देखना पसंद करते हैं, उनके लिए बता दूं कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था जब मुझे कई चोटें लगी थीं। उनके लिए यह ठीक नहीं था। उम्र चाहे जो भी हो, मुझे उस हालत में देखना उनके लिए ठीक नहीं था। मेरा सिर फट गया था, हर्निया की तकलीफ हो गई थी। मेरा कंधा भी खराब हो गया था। और ये सब सुल्तान फिल्म की वजह से हुआ था। घुटने और पीठ में चोट, फिर ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, फिर एन्यूरिज्म। ये सब मेरी उस हालत का कोई बहाना नहीं है। मुझे उस समय ऐसा नहीं होने देना चाहिए था।’
जो लोग मुझे बिना शर्ट के देखना पसंद करते हैं, उनके लिए बता दूं कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था जब मुझे कई चोटें लगी थीं। उनके लिए यह ठीक नहीं था। उम्र चाहे जो भी हो, मुझे उस हालत में देखना उनके लिए ठीक नहीं था। मेरा सिर फट गया था, हर्निया की तकलीफ हो गई थी। मेरा कंधा भी खराब हो गया था। और ये सब सुल्तान फिल्म की वजह से हुआ था।
‘मातृभूमि’ और ‘मॉन्स्टर’ में सलमान खान – सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘मातृभूमि’ और ‘मॉन्स्टर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा सलमान ने अभी कोई और प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। फिलहाल, इन दिनों वह ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मेरा सिर फट गया था, हर्निया की समस्या हो गई थी’, सलमान ने कॉफी विद करण में बताया – 61 साल में कैसे रहते हैं फिट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website