Thursday , October 22 2026 12:08 PM
Home / Entertainment / Bollywood / कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बता सकता कि मुझे क्या करना हैः करीना कूपर

कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बता सकता कि मुझे क्या करना हैः करीना कूपर


बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान आजकल काफी सुर्खियों में हैं। जैसे कि सभी जानतें ही हैं कि करीना बेहतरीन एक्ट्रेसस में से एक मानी जाती है। करीना कपूर खान का कहना है कि कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें यह नहीं बता सकता कि उन्हें क्या करना है चाहे वह फिल्में हों, फैशन हो या उनकी जिंदगी हो। करीना का कहना है कि उन्होंने कभी भी किसी और की तरह बनने की चाह नहीं रखी और इसी वजह से उन्हें हमेशा खुश रहने में मदद मिली है। ‘‘मैं अपनी जिंदगी की कहानी की स्टार हूं।’’
करीना ने कहा, ‘‘अपनी क्षमताओं के बारे में जानना मुझे सुरक्षित बनाता है। मैं कभी यह नहीं देखती कि दूसरे क्या कर रहे हैं, वे कौन सी फिल्म कर रहे हैं, कौन से निर्देशक-निर्माता के साथ काम कर रहे हैं? मुझे इन सब चीजों ने कभी परेशान नहीं किया। मैं अपनी कहानी की स्टार हूं। कोई और मुझे यह नहीं बता सकता कि मुझे क्या करना है। एक इंसान के तौर पर, मैं अपने आप में खुश हूं।
मैं हमेशा अपने करियर और निजी जिंदगी में लिए गए सभी निर्णयों से संतुष्ट रही हूं। मैं हमेशा पहले से बेहतर बनने के लिए काम करती रहूंगी।’’