
नोरा फतेही ने अमेरिकी ‘आरएंडबी’ स्टार सियारा के साथ एक वीडियो शेयर करके इंटरनेट पर आग लगा दी है। दोनों ने ‘साकी साकी’ गाने पर फेमस डांस मूव्स करके फैंस को हैरान कर दिया। इनके शानदार डांस मोमेंट ने तहलका मचा दिया है। फैंस खुशी से झूम उठे हैं और दोनों को साथ में गाना करने की डिमांड कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने एक बार फिर भारतीय पॉप कल्चर को ग्लोबल मंच पर पेश किया है। वो भी एक शानदार क्रॉस-कल्चर कोलैबोरेशन के साथ। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अमेरिकी ‘आर एंड बीट’ आइकॉन सियारा के साथ ‘साकी साकी’ गाने के हुक स्टेप सिखाती हुई दिख रही हैं। इस फुटेज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अब फैंस दोनों को गाने में साथ में देखना चाह रहे हैं।
‘लेवल अप’, ‘हाउ वी रोल’, ‘1, 2 स्टेप’ और ‘गुडीज’ जैसे हिट गानों के पीछे ग्रैमी विनर स्टार Ciara रही हैं। उन्होंने वायरल हो रही रील में नोरा फतेही की जबरदस्त कोरियोग्राफी का मुकाबला किया।
नोरा ने शेयर किया वीडियो – नोरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘तो मैंने अभी अपनी गर्ल सियारा को आइकॉनिक ‘साकी साकी’ हुक स्टेप करते हुए देखा है.. यह पागलपन है। वो बहुत मजेदार और खूबसूरत सोल है! आपके साथ फिर से जाम करने का इंतजार नहीं कर सकती।’ नोरा ने अपने फैंस से पूछा, ‘दोस्तों, क्या हमें अगला गाना साथ में रिलीज़ करना चाहिए?’
सियारा ने भी नोरा को ये सिखाया – सियारा ने भी नोरा संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कह रही हैं कि नोरा भारत से आई हैं और उनके साथ कुर्सी पर फ्लोट करना चाहती हैं। नोरा ने बताया कि सियारा ने उन्हें ऐसा करना सिखाया है। इसके बाद दोनों कुर्सी के ऊपर लेट सी जाती हैं।
खुशी से झूम उठे फैंस – नोरा और सियारा को साथ देखकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। वे अब डिमांड कर रहे हैं कि दोनों को साथ में एक गाना भी करना चाहिए। एक ने लिखा, ‘आइकॉनिक’। दूसरे ने कहा, ‘हमें अब साथ में एक गाना चाहिए।’
Home / Entertainment / नोरा फतेही ने ‘साकी साकी’ पर Ciara को नचवाया, डांस मूव्स देख फैंस बोले- आइकॉनिक, पर अब साथ में एक गाना करो!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website