Friday , June 26 2026 9:19 PM
Home / Entertainment / ऑस्कर 2021: अभिनेत्री यूं युह जुंग ने मजेदार जवाब दिया, जब उनसे पूछा गया कि ब्रैड पिट में कैसी स्मैल आती है

ऑस्कर 2021: अभिनेत्री यूं युह जुंग ने मजेदार जवाब दिया, जब उनसे पूछा गया कि ब्रैड पिट में कैसी स्मैल आती है


कोरियन अभिनेत्री यूं युह जुंग ने ‘मिनारी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। जिसके बाद युह मीडिया से रूबरू हुई। अभिनेत्री के रूप में अपना पहला ऑस्कर जीतने के बाद जब उनसे यह पूछा गया कि ब्रैड पिट की स्मैल कैसी है? तो उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा “मैंने उसे सूंघा नहीं है। मैं कोई डॉग नहीं हूं,”
युह जंग ने कहा कि पिट ने मेरे नाम की घोषणा की पर मुझे यकीन नहीं हुआ।
मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी कि उसने मेरे नाम की घोषणा की, इसलिए मैंने कुछ सेकंड के लिए ब्लैक आउट हो गई।
युह जुंग ऑस्कर जीतने वाली पहली कोरियाई एक्टर बन गई हैं। उन्होंने ‘मिनारी’ में अपने प्रदर्शन के लिए हाल ही में बाफ्टा पुरस्कार भी जीता था।