
ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 साल की आयु में शुक्रवार को फ्रांस में उनके घर पर निधन हो गया। लुईस नींद में ही इस दुनिया को छोड़कर चलीं गईं। शुक्रवार को उनके एजेंट डेविड शॉल ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। हालांकि, निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। लुईस फ्लेचर ने फिल्म ‘वन फ्लेव ओवर द कूकू नेस्ट’ में अपने अविस्मरणीय किरदार नर्स रैच्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता था।
केन केसी उपन्यास पर आधारित इस प्रतिष्ठित फिल्म ने 1976 में पांच ऑस्कर जीते थे। वैराइटी के अनुसार, फिल्म ‘वन फ्लेव ओवर द कूकू नेस्ट’ 40 से अधिक सालों में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और पटकथा सहित सभी प्रमुख पुरस्कार जीतने वाली पहली फिल्म थी। वहीं बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता की वजह से इसे चार अतिरिक्त ऑस्कर नामांकन प्राप्त हुए।
फ्लेचर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसे एपिसोडिक टीवी शो में की थी। फ्लेचर का जन्म 22 जुलाई, 1934 को बर्मिंघम के अलबामा में बधिर माता-पिता के यहां हुआ था। बता दें कि जब प्लेचर को ऑस्कर दिया जा रहा था, उस वक्त उन्होंने सांकेतिक भाषा का उपयोग करके अपना अकादमी पुरस्कार स्वीकार किया। फ्लेचर ऑस्कर जीतने के बाद उसी प्रदर्शन के लिए ऑस्कर, बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब पाने वाली तीसरी महिला बनीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website