
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलूक भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने को लेकर उन्होंने भारत को हाथ काटने की धमकी दी थी। पाकिस्तान अपने इसी मंत्री को इस सप्ताह भारत भेज रहा है, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक इस सप्ताह भारत आने वाले हैं। मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री का पहला दौरा है। मुसादिक मसूद भारत में SCO सभ्यतागत संवाद में हिस्सा लेंगे। मुसादिक मसूद से पाकिस्तान में पूछा जा रहा है कि वह भारत जाने पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाएंगे। उनसे यह सवाल इसलिए भी खासतौर पर पूछा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी दी थी।
पाकिस्तानी मंत्री उठाएंगे सिंधु जल संधि का मुद्दा? – पाकिस्तानी न्यूज एंकर मोहम्मद मलिक ने अपने शो में मंत्री मुसादिक मलिक से इसी मुद्दे से जुड़ा सीधा सवाल पूछा। एंकर मलिक ने पाकिस्तानी मंत्री ने पूछा कि क्या भारत दौर पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाएंगे? मोहम्मद मलिक ने सीधे सवाल किया कि क्या यहां तो आपने बड़े बयान दिए थे कि हाथ काट देंगे, क्या इस पर वहां सख्त तरीके से बात होगी?
इस सवाल पर पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि अभी इसका एजेंडा तय नहीं है। मुसादिक मलिक ने बात घुमाने की कोशिश की और कहा कि “ये कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं है और न ही द्विपक्षीय न्योता मिला है।” पाकिस्तानी एंकर ने उनको बीच में ही टोकते हुए कहा कि यह सिविलाइजेशनल डॉयलॉग है और पानी सिविलाइजेशन पर खतरा है।
पाकिस्तानी मंत्री को नहीं सूझा जवाब – इसके बाद मोहम्मद मलिक ने शहबाज के मंत्री से सीधा सवाल पूछा कि क्या आप अपने भाषण में यह मुद्दा उठाएंगे? इस पर मुसादिक मलिक ने कहा कि “मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। इस मामले में जब एजेंडा सामने आ जाएगा तो मैं आपको बताऊंगा।” इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि यह द्विपक्षीय निमंत्रण नहीं है।
Home / News / भारत आ रहे पाकिस्तानी मंत्री को सिंधु जल संधि पर बात करने पर छूटे पसीने, हाथ काटने की दी थी धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website