
पाकिस्तान के 11 विपक्षी दलों के गठबंधन वाले पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की ओर से क्वेटा के बजाय गुजरांवाला में 16 अक्टूबर से अपने सरकार विरोधी अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसकी शुरूआत एक सार्वजनिक बैठक के साथ होगी। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीडीएम की संचालन समिति ने इस अभियान के पहले चरण के एक हिस्से के रूप में सोमवार को अपनी बैठक में चार प्रांतों में छह जनसभाओं की एक अनुसूची जारी की।
ऐसा 20 सितंबर को इस्लामाबाद में बहुपक्षीय सम्मेलन (एमपीसी) में लिए गए निर्णयों के अनुरूप किया गया। स्टीयरिंग कमेटी द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संयोजक अहसान इकबाल ने अन्य पीडीएम घटक दलों के नेताओं के साथ मीडिया ब्रीफिंग में की। इकबाल के मुताबिक, पीडीएम की तरफ से 18 अक्टूबर को कराची में अपनी दूसरी, 25 अक्टूबर को क्वेटा में तीसरी, 22 नवंबर को पेशावर में चौथी, 30 नवंबर को मुल्तान में पांचवी और 13 दिसंबर को लाहौर में छठी व आखिरी सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी।
गठबंधन ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान को अपने पहले चरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिस पर इकबाल ने कहा कि स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के राजा परवेज अशरफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना था, जबकि पीएमएल-एन के शाहिद खाकान अब्बासी को महासचिव के पद के लिए नामित किया गया है। पीडीएम पिछले महीने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को सभी क्षेत्रों में विफलताओं के मद्देनजर से बाहर करने का प्रयास किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website