
आपने गाडिय़ां तमाम देखी होंगी। कुछ लोगों को लेटैस्ट मॉडल की गाडिय़ों का शौक होता है और वे उस पर पैसे खर्च करने से पीछे नहीं हटते, तो कुछ लोगों को विंटेज गाडिय़ों का शौक होता है। हालांकि आपने किसी को टैंकर या ट्रक जैसी भारी गाड़ी को रैगुलर इस्तेमाल में लेते हुए नहीं देखा होगा।
ब्रिटेन में एक पूर्व सैनिक ने अपने लिए एक ऐसी गाड़ी तैयार की है जिसे सड़क पर देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। गैरी फ्रीलैंड पूर्व सैनिक हैं और उन्होंने अपने परिवार के लिए मिलिट्री टैंक में थोड़ा बदलाव करके शाही सवारी तैयार की है। अब वह उस पर शान से परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। परिवार शॉपिंग के लिए भी मिलिट्री टैंक में बैठकर जाता है और छुट्टियों पर राइड लेने के लिए भी वे मिलिट्री टैंक का इस्तेमाल करते हैं।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के गैरी फ्रीलैंड इंगलैड के रहने वाले हैं और उन्होंने एक मिलिट्री टैंक को अपनी रोजाना की सवारी बना रखा है। वह इस पर बैठकर सुपरमार्कीट जाते हैं और रोजाना के काम करते हैं। उन्होंने इस टैंक को चलने लायक बनाने के लिए करीब 19 लाख रुपए खर्च किए हैं। वह बचपन से ही मिलिट्री गाडिय़ों के शौकीन थे और उन्होंने 16 साल की उम्र में आर्मी ज्वाइन कर ली थी। 20 साल बाद उन्होंने अपना मिलिट्री वाहन खरीदा और उसे वह अपने होमटाऊन एमेसबरी की सड़कों पर चलाते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website