
2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था। शादी के बाद दोनों USA शिफ्ट हो गए थे। कपल इस समय लॉस एंजिल्स में लैविश घर में रह रहा है। साथ में बेटी मालती मैरी और पालतू जानवर भी हैं। अब हालिया रिपोर्ट आई है कि उन्होंने 20 मिलियन डॉलर (149 करोड़ रुपये) का अपना घर खाली कर दिया है। आइये जानते हैं, इसके पीछे क्या वजह है!
Reddit पर एक हालिया पोस्ट में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Priyanka Chopra और Nick Jonas ने अपना 20 मिलियन डॉलर का लॉस एंजिल्स घर खाली कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपल को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने घर के किराए के रूप में हर महीने 100,000 अमेरिकी डॉलर देना होता है और वे इस राशि का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए घर को गिरवी रखने के लिए बैंक का रुख किया है।
ये है सच्चाई – अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उसमें बताया जा रहा है कि प्रियंका के इस आलीशान घर में वॉटर लीकेज की प्रॉब्लम हो रही है। घर के कई हिस्से में दीवारों पर सीलन आ गई है और काई जम रही है। प्रियंका और निक ने इस घर को बेचने वाले पर मुकदमा भी ठोका है और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
प्रियंका कई दिनों से घर से शेयर नहीं कर रही हैं फोटो – अगर आपने ध्यान दिया हो तो प्रियंका चोपड़ा पहले सोशल मीडिया पर अपने लॉस एंजिल्स वाले घर से अपनी फोटोज शेयर किया करती थीं, अब बीते कुछ दिनों से उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया है। उन्होंने गृह प्रवेश के बाद दिवाली का त्योहार उसी घर में सेलिब्रेट किया था। होली पर दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को इनवाइट किया था। वो स्विमिंग पूल में डुबकियां लगाते हुए भी खूब फोटोज शेयर किया करती थीं।हालांकि, इन रिपोर्ट्स को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
साल 2021 में किया था गृह प्रवेश – 5 जनवरी 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने घर के गृह प्रवेश की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन्होंने पति निक जोनस के साथ विधि-विधान से पूजा की थी। प्रियंका एकदम देसी अवतार में नजर आ रही थीं।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गिरवी रखा लॉस एंजिल्स वाला 149 करोड़ का आलीशान घर? जानिए क्या है सच
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website