Friday , March 29 2024 10:03 PM
Home / Entertainment / PRIYANKA CHOPRA ने शेयर किया CITADEL से अपना FIRST LOOK, एक्शन करती नज़र आई एक्ट्रेस!

PRIYANKA CHOPRA ने शेयर किया CITADEL से अपना FIRST LOOK, एक्शन करती नज़र आई एक्ट्रेस!


प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बीते सोमवार को अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका ने फोटोज इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका इस बार जमकर एक्शन करने वाली हैं और इस बार वे एक हटकर रोल प्ले करने वाली हैं।
प्रियंका के अलावा सीरीज से और भी लीड एक्टर्स की झलक शेयर की गई है। प्रियंका ने कुल नौ पिक्चर्स शेयर की हैं। पहली फोटो में वो पिस्तौल ताने हुए बैठी हैं। बाकी फोटोज में भी उनके कातिलाना तेवर नजर आ रहे हैं। सिटाडेल का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं।
सिटाडेल एक साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। इस वेब सिरीज में प्रियंका स्पाइ के किरदार में नजर आएंगी। सिटाडेल, द रिंग्स ऑफ पॉवर के बाद प्राइम की सबसे महंगी सीरीज बतायी जा रही है। कुछ महीने पहले हॉलीवुड रिपोर्टर ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि सिटाडेल का शुरुआती बजट 160 मिलियन डॉलर रखा गया था, मगर खत्म होते-होते 75 मिलियन डॉलर और खर्च करने पड़े। प्रिंयका ने सिटाडेल की शूटिंग शुरू करने की जानकारी 2021 में एक तस्वीर शेयर करके दी थी, जिसमें उनका चेहरा मिट्टी से सना नजर आ रहा था।
प्रियंका की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले 2015 से 2018 तक प्रसारित हुए शो क्वांटिको में वो लीड रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने एलेक्स पैरिश नाम की एजेंट का किरदार निभाया था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसमें वो सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी।
प्रियंका इससे पहले द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर काफी चर्चित रही थी। प्रियंका इसके अलावा फिल्म निर्माण में भी जुटी हैं।