
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस इस वक्त इंडिया में हैं और रामलला के दर्शन के अयोध्या के मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस भारी सुरक्षा के बीच बुधवार, 20 मार्च को अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फैंस की भी भारी भीड़ मौजूद थी। जहां प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं निक जोनस कुर्ता पहने नजर आए। साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं।
Priyanka Chopra का वीडियो सामने आया है, जिसे ‘एएनआई’ ने शेयर किया है। इसमें प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
माथे पर टीका, भगवा वस्त्र ओढ़ाया – प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक जोनस संग अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, देखिए तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website