
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बुधवार को दिल्ली के ताज पैलेस में रोका और इंगेजमेंट सेरेमनी हुई। इस खास मौके पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ इंडिया आई हुई थीं।
हाल ही में अब इस रोका और इंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका और निक व्हाइट कलर के ट्रेडिशनल कपड़ों में दिख रहे हैं।
जहां प्रियंका ने व्हाइट कलर का फुल लेंथ सूट पहना है तो वहीं निक जोनस ने सफेद रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम दिखाई दिए।
प्रियंका के भाई भी जीजा निक के साथ मैचिंग व्हाइट शेरवानी में दिखे।
वहीं, देसी गर्ल की भाभी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मां मधु चोपड़ा भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म इंजट इट रोमांटिक 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
लेकिन भाई की रोका सेरेमनी के लिए वो सब कुछ छोड़कर पति निक जोनस के साथ इंडिया लौट आई।
इसके अलावा बीते दिनों निक और प्रियंका का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसें जोनस ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website