Thursday , October 22 2026 10:31 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘पापा मेरी जान…’ में रणबीर-अनिल की इमोशनल बॉन्डिंग

‘पापा मेरी जान…’ में रणबीर-अनिल की इमोशनल बॉन्डिंग


रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘एनिमल’ का नया गाना ‘पापा मेरी जान’ रिलीज कर दिया गया है। इसमें पापा अनिल और बेटे रणबीर की स्पेशल बॉन्डिंग पर फिल्माया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे बाप और बेटे का रिश्ता बचपन से जवानी तक आते-आते बदल जाता है। साथ ही सोनू निगम की आवाज में ये गाना आपको इमोशनल कर देगा।
Animal के नए ट्रैक Papa Meri Jaan में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बीच इमोशनल रिश्ते को गहराई से दिखाया गया है। इसे सोनू निगम की मधुर आवाज से सजाया गया है। इस गाने में दिखाया गया है कि बचपन में रणबीर के लिए उसके पापा एक हीरो थे और वो उनकी तरह ही बनना चाहता था। उनसे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसे अपने पापा की तरफ से वैसा प्यार नहीं मिला। इस वजह से जवानी तक आते-आते दोनों के बीच की खामोशी ने उनके बीच दूरियां बढ़ा दीं।