Tuesday , May 12 2026 12:56 PM
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर सिंह को ऋषभ शेट्टी ने बार-बार किया था आगाह, चामुंडा देवी का मजाक ना उड़ाने के लिए कर रहे थे इशारा, पर नहीं रुके ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह को ऋषभ शेट्टी ने बार-बार किया था आगाह, चामुंडा देवी का मजाक ना उड़ाने के लिए कर रहे थे इशारा, पर नहीं रुके ‘धुरंधर’


एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। पर अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी उन्हें चामुंडा देवी का मजाक उड़ाने और उनकी नकल उतारने से रोक रहे हैं। पर वो उनकी नहीं सुनते हैं। आपने देखा उनका वायरल वीडियो?
रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी का मजाक उड़ाने पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रणवीर बिना रुके मजाक उड़ाते जा रहे थे।
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इसी साल रिलीज हुई। ये 2022 में आई ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। इसमें क्लाइमैक्स सीन में ऋषभ के अंदर चामुंडा देवी आती हैं। इस सीन में उन्होंने ऐसी एक्टिंग की है कि रोंगटे खड़े हो गए।