Tuesday , August 18 2026 12:25 AM
Home / News / अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट दागे

अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट दागे


इराक की राजधानी बगदाद के हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास तीन रॉकेट से हमला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक फिलहाल हताहतों की कोई जानकारी नहीं है। वहीं रॉकेट दागने के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में रॉकेट से हमला होने का अलार्म बजना प्रारंभ हो गया था। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बगदाद के ग्रीन जोन में कत्यूषा रॉकेट गिराए गए। सूत्रों ने बताया कि रॉकेट बगदाद के बाहर जफरनियाह जिले से लॉन्च किए गए थे।

नए साल में कई बार ग्रीन जोन में हमले की वारदातें सामने आ चुकी हैं। ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार अमेरिका से बदला लेने के फिराक में लगे हैं। इससे पहले 4 जनवरी को अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था। इसके बाद 6 जनवरी को अमेरिकी ठिकाने पर रॉकेट दागे गए थे।