
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर काफी विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म से खुद को अलग करने के चलते उन पर बैन लगा दिया। इस मुद्दे को लेकर इंडस्ट् के अंदर ही लगातार बहस छिड़ी हुई है। अब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे इस विवाद के बीच सलमान खान ने एंट्री मारी है और उनके बीच चल रही जंग को सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।
सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का गॉडफादर यूं ही नहीं कहा जाता। उसकी वजह भी है क्योंकि सुपरस्टार हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को बढ़ता देखकर सलमान खान ने बीच-बचाव के लिए एंट्री मारी है ताकि दोनों पक्ष मीडिया सर्कस किए बिना सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने इस मुद्दे को सुलझा लें।
सलमान ने दोनों पक्षों से बात की – बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि सलमान खान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और अख्तर परिवार भी उनके दिल के उतने ही करीब हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें।
सलमाव खान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात – रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमाव खान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात है और उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की, ताकि उनका नजरिया समझ सकें। बताया गया है कि वे सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी को भी बुरा न लगे।
किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए कहा – इस रिपोर्ट में सूत्रों ने आगे बताया कि सलमान ने दोनों पक्षों को एक ही इंडस्ट्री के तौर पर सोचने और इस विवाद को शांत करने के बाद एक साथ किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए भी कहा।
किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते सलमान – कहा जा रहा है कि फरहान और रणवीर दोनों ने सलमान खान की बातों को समझा है और इस राय को गंभीरता से लिया है। अब वे बिना किसी विवाद के सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान निकालने की सोच रहे हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि सलमान खान रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते और वो ये भी नहीं चाहते कि फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला ले।
एक नया प्रॉजेक्ट शुरू करने के लिए भी प्रेरित – कहा गया है कि सलमान, फरहान के साथ नुकसान की भरपाई के लिए खड़े हैं और रणवीर को ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता का लाभ उठाने के लिए एक नया प्रॉजेक्ट शुरू करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं ।
रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया – दरअसल,फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। यह फैसला तब लिया गया, जब फिल्म ‘डॉन 3’ के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया कि निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद इस पूरे विवाद को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया। उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी।
सलमान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से क्या चाहते हैं – फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के मामले में सलमान ने कदम बढ़ाया है
सलमाव खान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात है
उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की, ताकि उनका नजरिया समझ सकें
सलमान ने दोनों पक्षों को इस विवाद को खत्म करने और एक साथ किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए भी कहा
सलमान खान रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते
सलमान ये भी नहीं चाहते कि इस मामले में फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला ले
रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव क्यों – अशोक पंडित ने कहा, ‘इतनी बड़ी फिल्म के लिए पहले से काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। ऐसे में रणवीर के अचानक पीछे हटने से निर्माताओं कोआर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस नुकसान से निर्माताओं के साथ-साथ पूरी टीम प्रभावित होती है। फेडरेशन ने रणवीर सिंह से कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद यह फैसला लिया गया।’
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान की रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की जंग में एंट्री, बताया मीडिया सर्कस के बिना कैसे निकालें रास्ता
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website