
कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में पैरेंट्स को लेकर की गई एक टिप्पणी के कारण खूब बवाल मचा था, और उन्हें अपने शो के सारे वीडियोज यूट्यूब से हटाने पड़े थे। समय रैना का यह शो बंद हो गया था और अब वह हाल ही अपना स्पेशल सेगमेंट Still Alive लेकर आए, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इसमें उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद से लेकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आने तक के बारे में बात की। साथ ही अमिताभ बच्चन को रोस्ट भी कर दिया। साथ ही बताया कि उन्होंने शो में अमिताभ के सामने झूठ भी बोले।
समय रैना ने बताया कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा था कि उनकी दादी मेगास्टार की फैन थीं, पर यह सच नहीं था। उन्होंने झूठ बोला था। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने ‘केबीसी’ में अपना एक अलग वर्जन दिखाने की कोशिश क्यों की।
समय रैना ने KBC में दादी को लेकर बोला झूठ – समय रैना बोले, ‘दादी मर गई है मेरी। 7 साल हो गए हैं मेरे दादी को मरे हुए। मैंने वो बात बस माहौल में फिट होने के हिसाब से बोली थी। आप भारतीय इंटरनेट पर ईमानदार नहीं होते। वहां मैंने किया- सर दादी मेरी आपकी बहुत बड़ी फैन है। आप जो हैं, वो नहीं रह सकते। खेल खेलते हैं, आप माहौल के हिसाब से चलते हैं। मैं समझता था, ‘केबीसी’ में जब जा रहा था, कि मैं हर जगह ह**मी बनता हूं, यहां क्लीन बनूंगा ना तो लोग बोलेंगे क्या वर्सेटाइल क्रिएटर है।’
सर दादी मेरी आपकी बहुत बड़ी फैन है। आप जो हैं वो नहीं रह सकते। माहौल के हिसाब से चलते हैं। KBC में जब जा रहा था तो समझता था कि यहां क्लीन बनूंगा ना तो लोग बोलेंगे क्या वर्सेटाइल क्रिएटर है।
अमिताभ बच्चन पर मारना चाहते थे यह जोक, अब किया खुलासा – समय रैना ने कहा कि हॉट सीट पर बैठने के बाद उनके दिमाग में उल्टे सीधे विचार आ रहे थे, पर उन्होंने खुद पर काबू रखा, ताकि जो अलग इमेज वह दिखा रहे हैं, वह बनी रहे। समय रैना ने फिर उस जोक के बारे में बताया, जो वह अमिताभ बच्चन पर क्रैक करना चाहते थे, पर नहीं किया।
‘अमिताभ जी ने मुझे न्यूज में देख सोचा होगा बड़ा तीर मार लिया है इसने’ – समय रैना बोले, ‘सर, आपने इतना पोलियो का एड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर।’ फिर समय रैना ने इमेजिन किया कि शो में उनके नजर आने के बाद चीजें आगे कैसी हुई होंगी। समय रैना बोले, ‘देखा तो होगा ही अमिताभ सर ने यार। बहुत एक्टिव रहते हैं वो ट्विटर पे। उनको मैं इतना पसंद आया था, इतना अच्छा इम्प्रेशन छोड़कर गया था मैं उन पर। लेकिन जब उन्होंने मुझे टीवी पर न्यूज में देखा होगा ना, उनको पहले लगा होगा कि कुछ बड़ा तीर मारा है मैंने कुछ। परम वीर चक्र मिला है मुझे।’
Home / Entertainment / Bollywood / समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, बोले- KBC में दादी को लेकर झूठ बोला, रेखा के नाम पर भी चुटकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website