Tuesday , August 4 2026 7:04 PM
Home / Business & Tech / अचानक बंद हुआ व्हाट्सऐप, स्क्रीन पर दिखा ‘अकाउंट अंडर रिव्यू’ का मैसेज, यूजर्स कर रहे शिकायत

अचानक बंद हुआ व्हाट्सऐप, स्क्रीन पर दिखा ‘अकाउंट अंडर रिव्यू’ का मैसेज, यूजर्स कर रहे शिकायत


मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप कई अकाउंट्स की जांच कर रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने सोमवार को कई यूजर्स के अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए जांच के घेरे में डाल दिया है। यानी प्लेटफॉर्म उन अकाउंट्स का रिव्यू कर रहा है। इन अकाउंट्स में भारत के भी कई अकाउंट्स शामिल हैं। कंपनी ने ऐप के सभी फीचर्स को भी ब्लॉक कर दिया। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। मुझे भी कल रात ऐसी ही समस्या हुई थी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद में मेरा अकाउंट चलने लगा।
व्हाट्सऐप कर रहा जांच – दरअसल, व्हाट्सऐप यूजर्स को रात करीब 8 बजे इस दिक्कत के बारे में तब पता चला, जब मेटा (Meta) के मैसेजिंग ऐप ने बिना किसी चेतावनी के अचानक काम करना बंद कर दिया या अकाउंट को जांच पर डाल दिया। यूजर्स को ऐप की स्क्रीन पर एक मैसेज ‘अकाउंट रिव्यू में है’ दिखाई दिया। उस मैसेज में लिखा था कि आपके अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि यह हमारी सर्विस की शर्तों का पालन करता है। हम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको नतीजे के बारे में सूचित करेंगे।
इन बातों के नीचे, ऐप अकाउंट से जुड़ी समस्याओं के बारे में और जानने का ऑप्शन दिया गया था, जिसमें WhatsApp का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे करें, गाइडेंस देखें और चोरी हुए फोन और अकाउंट्स के बारे में जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं।
क्या कहा व्हाट्सऐप ने? – PTI की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम हमेशा उन लोगों से आगे रहने की कोशिश करते हैं, जो हमारी सर्विस का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और दूसरे यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट्स को बैन करते हैं। कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है और अगर ऐसा होता है, तो हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करते हैं ताकि लोग फिर से चैटिंग कर सकें।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की शिकायत – यूजर्स ने ऐप में आ रही समस्याओं के अलग-अलग स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा मेरा WhatsApp अकाउंट बिना किसी कारण के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने पहले ही अपील कर दी है, लेकिन रिव्यू पेज पर सिर्फ एक सामान्य मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें कहा गया है कि इसे आमतौर पर 24 घंटे के भीतर रिव्यू किया जाएगा।
X पर एक और अकाउंट से पोस्ट किया गया। यूजर ने बताया कि उसका व्हाट्सऐप अकाउंट अचानक बिना किसी चेतावनी के डिसेबल कर दिया गया। वे सिर्फ ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करते हैं और मेरा काम WhatsApp पर निर्भर है। कृपया मदद करें।