Saturday , May 30 2026 3:09 AM
Home / Entertainment / शादियों में विक्की कौशल का ‘तौबा तौबा’ गाना बजते ही नाचने लगते हैं निक जोनस, बताया किस कदर हैं दीवाने

शादियों में विक्की कौशल का ‘तौबा तौबा’ गाना बजते ही नाचने लगते हैं निक जोनस, बताया किस कदर हैं दीवाने


निक जोनस ने बताया है कि शादियों में जैसे ही विक्की कौशल का गाना ‘तौबा तौबा’ बजने लगता है, वह नाचना शुरू कर देते हैं। उन्होंने इसे कमाल का गाना बताया। निक जोनस को वैसे भी हिंदी गाने बहुत पसंद हैं और अकसर रील्स बनाते हैं। यहां देखिए हिंदी गानों पर निक जोनस के धमाकेदार डांस रील्स:
विक्की कौशल ने जब साल 2024 में ‘तौबा तौबा’ गाने पर डांस किया था, इसने हर किसी को क्रेजी कर दिया था। फिल्म ‘बैड न्यूज’ के इस गाने पर विक्की कौशल ने ‘मक्खन’ जैसे ऐसे मूव्स दिखाए कि इंटरनेट ही क्रेजी हो गया था। गाना जबरदस्त पॉपुलर रहा और इस पर लाखों रील्स बनाई गई थीं। निक जोनस भी ‘तौबा तौबा’ के फैन हैं और वह भी इस कदर कि यह गाना अगर शादियों में बजता है तो वह नाचने लगते हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉपुलर अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने यह बात हाल ही एक इंटरव्यू में बताई है।
निक जोनस ने अकसर ही हिंदी गानों के लिए अपना प्यार जगजाहिर किया है। वह अकसर हिंदी गानों पर रील्स बनाते भी दिखे हैं। कुछ महीने पहले निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के ‘साजन साजन’ गाने पर मजेदार रील बनाई थी, जो खूब वायरल हुई थी। अब उन्होंने विक्की कौशल करण औजला के गाने ‘तौबा तौबा’ के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की है।
निक जोनस ने बताया किन गानों पर शादियों में नाचते हैं – निक जोनस ने एक इंटरव्यू में उस बॉलीवुड गाने के बारे में बताया, जिसके बजते ही वह शादियों में नाचना शुरू कर देते हैं। वह बोले, ‘बहुत सारे क्लासिक गाने हैं, जैसे सेलिब्रेशन्स, वी आर फैमिली, लेकिन मुझे विक्की कौशल की फिल्म का ‘तौबा तौबा’ भी बहुत पसंद है। यह एक बेहतरीन गाना है।’
बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया था ‘तौबा तौबा’ – ‘तौबा तौबा’ गाने को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के लिए विक्की कौशल ने बोस्को मार्टिस के साथ चार दिनों तक रिहर्सल की थी। साथ में डांस मूव्स को इंप्रूव करने में कटरीना कैफ ने भी मदद की थी। ‘तौबा तौबा’ गाने के वीडियो को एक साल में 580 मिलियन यानी 58 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
निक जोनस बॉलीवुड और हिंदी गानों को लेकर कितने क्रेजी हैं, इसकी बानगी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने पर भी मिलती है। उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ से लेकर ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ पर भी भाइयों के साथ मजेदार डांस रील्स बनाई थीं, जो खूब वायरल हुईं। यहां देखिए निक जोनस की हिंदी गानों पर मजेदार डांस रील्स:
निक जोनस फिल्म Power Ballad में बिजी – करियर की बात करें, तो निक जोनस अभी अपनी फिल्म Power Ballad के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसे जॉन कार्नी ने डायरेक्ट किया है। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा है, निक जोनस के अलावा पॉल रूड, हवाना रोज लियू और जैक रेनर लीड रोल में नजर आएंगे। साथ में पीटर मैकडॉनल्ड, मार्सेला प्लंकेट, सोफी वावासूर और बेथ फॉलन भी हैं। Power Ballad का 1 मार्च, 2026 को डबलिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।