
क्राइम ब्रांच की टीम ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में 19 जुलाई की रात एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई की अदालत ने शुक्रवार (23 जुलाई) को राज की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। आज इस मामले की सुनवाई होगी। क्राइम ब्रांच इस अश्लील फिल्म मामले में काफी तेजी से जांच कर रही है और आए दिन नए-नए खुलासे कर रही है।
आए दिन हो रहे इन खुलासों के चलते राज कुंद्रा बुरी तरह घिरते जा रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि जिस दिन राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी से पूछताछ करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची थी, उसी दिन दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था।
शिल्पा पति की गिरफ्तारी से इतना डर गई हैं कि उन्होंने क्राइम ब्रांच के सामने ही राज कुंद्रा से बहस शुरु कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने राज कुंद्रा पर चिल्लाते हुए कहा था-‘ये सब करने की क्या जरूरत थी… इसके चलते इंडस्ट्री में परिवार की कितनी बदनामी हुई है… इसका अंदाजा भी है तुम्हें।’
शिल्पा ने चिल्लाते हुए कहा-‘इस बदनामी के चलते उनके कई एंडोर्स टूट गए। परिवार पर कितना असर पड़ा है। इस मुकाम पर पहुंचकर तुम्हें यह सब करने की क्या जरूरत थी। ‘
टीम के सामने कई बार फफक फफक कर रोईं शिल्पा : पूछताछ के दौरान भी शिल्पा टीम के सामने कई बार फफक फफक कर रोईं। उन्होंने 2 घंटों में अपना बयान दर्ज करवा दिया। पूछताछ बाद शिल्पा शेट्टी काफी अपसेट थीं, जिसके बाद कुंद्रा ने शिल्पा को कुछ समझाने की कोशिश की थी, लेकिन शिल्पा काफी गुस्से में थी और क्राइम ब्रांच की टीम को ही बीच बचाव करना पड़ा था। यह सारी जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने दी है।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘राज क्या जरूरत थी ये सब करने की कितनी बदनामी हो रही है इसका अंदाजा भी है तुम्हें’ पति के काले कारनामों पर फूटा शिल्पा का गुस्सा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website