Friday , October 2 2026 2:30 AM
Home / Lifestyle / श्रुति हासन ने कहा- ‘पेरेंट्स ने इंडिपेंडेंट बनना सिखाया’, आप भी 5 तरह से बच्‍चों को बना सकते हैं आत्मनिर्भर

श्रुति हासन ने कहा- ‘पेरेंट्स ने इंडिपेंडेंट बनना सिखाया’, आप भी 5 तरह से बच्‍चों को बना सकते हैं आत्मनिर्भर


सुपरस्‍टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रही हैं। वे साउथ की पॉपुलर एक्‍ट्रेस और सिंगर हैं। उन्‍हें सोशल मीडिया के जरिए कई बार अपने रियल लाइफ की झलक दिखाते देखा जाता है। एक्‍टर बचपन से ही एक इंडिपेंडेंट गर्ल रही हैं।
पिंकविला के साथ इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया है कि उनके पेरेंट्स ने उन्‍हें इस तरह से बड़ा किया है कि उन्‍हें कभी किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ी। आज पेरेंटिंग के मायने बदल गए हैं। माता-पिता अपने बच्‍चों को अपने तौर तरीकों से बड़ा करना सिखाते हैं। लेकिन उन्‍हें आत्‍मनिर्भर बनना जरूर सिखाना चाहिए। यहां बताया गया है कि बच्‍चाें को आत्‍मनिर्भर कैसे बनाएं।
खुद के लिए आवाज उठाना सिखाएं – श्रुति हासन ने बताया कि उनके पेरेंट़स ने उन्‍हें बचपन से अपनी आवाज उठाना सिखाया है। आपके बच्‍चे अगर किसी बात से सहमत नहीं हैं, तो उन्‍हें बताएं कि लोगों तक अपनी राय और अपनी बात पहुंचाना जरूरी है।
आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं – एक्‍टर के अनुसार, उन्‍हें शुरू से ही फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनना सिखाया गया। उन्‍हें अनुसार, पैसों से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी हमें दी जाती थी। जब मां ने घर छोड़ा, तब हमें समझ आया कि जीवन में वित्‍तीय रूप से आत्‍मनिर्भर बनना कितना जरूरी है।
अपनी पसंद खुद बनाएं – बच्‍चों पर अपनी पसंद थोपने के बजाय उन्‍हें खुद अपनी पसंद बनाने का मौका देना चाहिए। चाहे लड़का हो या लड़की , उन्‍हें जरूर सिखाएं कि हर मामले में उनकी पसंद मायने रखती है। इसलिए कपड़े हों, करियर हो, जॉब हो या फिर शादी उन्‍हें खुद चुनना है कि क्‍या सही है।
अपने लिए खड़ा होना सिखाएं – बच्चों को भी हर दिन कई परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में उन्‍हें खुद के लिए खड़ा होना सिखाना जरूरी है। वास्‍तव में अपने लिए स्‍टैंड लेना एक कला है , इससे उन्‍हें समस्याओं का सामना करने , लोगों से नजर मिलाने और अपनी भलाई के बारे में सोचने में मदद मिलती है।
पूछना जरूरी है – एक्‍ट्रेस के अनुसार, उनके पेरेंट़स ने हमेशा सिखाया कि मन में “क्‍यों” का होना बहुत जरूरी है। ज्‍यादातर पेरेंट़स बच्‍चों के सवाल पूछने को गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन किसी बात से असहमत होने पर उन्‍हें पूछने चाहिए कि ऐसा क्‍यों। क्‍योंकि सीखने का इससे बढ़िया तरीका और कोई नहीं हो सकता।