
टीना ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सिंगर आंखें बंद करके शोक व्यक्त करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए टीना ने लिखा- ‘रॉनी तुम दुनिया से बहुत पहले चले गए। दुख में मैं अपनी आंखें बंद करती हूं और तुम्हारे बारे में सोचती हूं, मेरे प्यारे बेटे।’ फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और सिंगर को मजबूत रहने के लिए कह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रॉनी का जन्म 27 अक्टूबर 1960 को हुआ था। रॉनी एक बार कैंसर को भी मात दे चुके थे। रॉनी ने 1993 में आई फिल्म ‘व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट’ में भी काम किया था, जो टीना टर्नर की जिंदगी पर आधारित थी।
Home / Entertainment / छोटे बेटे रॉनी को याद कर भावुक हुई सिंगर टीना टर्नर, बोलीं- ‘तुम दुनिया से पहले ही चले गए’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website