Friday , October 23 2026 2:09 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी ने ऋतिक का आभार जताया

सोनाक्षी ने ऋतिक का आभार जताया


अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेता ऋतिक रोशन की प्रशंसा की और हमेशा फिट रहने की प्रेरणा देने के लिए उनका आभार जताया।

इस पर ऋतिक ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शानदार। मुझे वर्षों पहले आपसे हुई बातचीत याद है और अब। इतना बदलाव। आपने बेहतरीन काम किया है सोनाक्षी सिन्हा, आप कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।’’

इस पर सोनाक्षी ने प्रतिक्रिया दी, ‘‘आपके साथ वह पहली बातचीत प्रेरणादायक थी। इतनी प्रेरणा देते रहने के लिए शुक्रिया। यह केवल शुरुआत है।’’

ऋतिक गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ में दिखाई देंगे।