Thursday , October 22 2026 10:49 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सोनम बनी दुल्हन, शेयर कीं PHOTOS

सोनम बनी दुल्हन, शेयर कीं PHOTOS


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर को हाल ही में 64th नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म ‘नीरजा’ के लिए स्पैशल मेंशन अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिलहाल सोनम कपूर ने एक वेडिंग मैगजीन के लिए एक शूट करवाया है जिसमें उनका ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। इस फोटोशूट में वे डिजाइनर सब्याची मुखर्जी के डिजाइनर आउटफिट्स में दिख रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने कुंदन ज्वैलरी से कम्पलीट किया है। वे मैगजीन की कवर गर्ल भी बनी हैं। उन्होंने इस शूट की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘The sweetest people I’ve worked with! ???? Khush Wedding magazine’।PunjabKesari
फिलहाल वे डायरेक्टर शंशाक घोष की डेब्यू मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग में बिजी में हैं। इसके अलावा वे आर बाल्की की फिल्म ‘पदम’ में भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार के साथ वे इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक के लिए साइन किया है।