Wednesday , September 23 2026 3:10 AM
Home / News / फिलिपींस के मनीला में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 क्षमता

फिलिपींस के मनीला में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 क्षमता


आज सुबह मनीला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी क्षमता 6.4 थी। भूकंप का यह झटका फिलिपींस के मनीला में महसूस किया गया है। इसकी टाइमिंग 5.33 मिनट थी। यह जानकारी नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी है। भूकंप में किसी तरह के नुकसान को लेकर अभी तक विशेष जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सेंट्रल विसाया क्षेत्र के मसबेत सिटी के 68 किलोमीटर साउथ ईस्ट में था। जिस समय भूकंप आया उस समय वहां का लोकल टाइम सुबह 8.03 मिनट था।