Sunday , April 26 2026 11:37 AM
Home / News / सूडान, इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में पहल करेगा: ट्रंप

सूडान, इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में पहल करेगा: ट्रंप


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के लिए सूडान पहल करेगा। अमेरिका की मध्यस्थता में ऐसा करने वाला यह तीसरा देश हो सकता है।
इस समझौते से सूडान और पश्चिमी देशों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
अमेरिका ने सूडान के साथ इस सप्ताह एक समझौता किया था जिसके तहत यदि सूडान आंतकवाद से पीड़ित अमेरिकी नागरिकों को मुआवजा देता है तो उसे आतंकवाद को शह देने वाले देशों की सूची से बाहर किया जा सकता है।
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले इसे ट्रंप की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
हाल ही में अमेरिका ने इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बीच राजनयिक संबंध सामान्य करने में अहम भूमिका निभाई थी।