Saturday , September 12 2026 4:53 PM
Home / Entertainment / Bollywood / गणेश आरती में लीन दिखे सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ, CM के घर हुई पूजा से अन्ना और जग्गू दादा का वीडियो वायरल

गणेश आरती में लीन दिखे सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ, CM के घर हुई पूजा से अन्ना और जग्गू दादा का वीडियो वायरल


देशभर में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 10 दिन चलने वाले इस पर्व पर सभी बप्पा का अपने हिसाब से स्वागत सत्कार कर रहे हैं। हालांकि अब ये उत्सव समापन की तरफ है। ऐसे में लोग उनका विसर्जन कर रहे हैं। उनके लिए प्रोग्राम रख रहे हैं। बीती रात 24 सितंबर को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गणपति के लिए एक कार्यक्रम रखा, जिसमें बी टाउन के तमाम सेलेब्स नजर आए। इसमें इंडस्ट्री के अन्ना और जग्गू दादा भी दिखाई दिए।
जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी अक्सर हर इवेंट में नजर आते हैं। उनकी मौजूदगी फैन्स को उनकी फिल्मों की याद दिला देती है। अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गणपति उत्सव में भी जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी पहुंचे। इनके अलावा पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल, सलमान खान, शाहरुख खान, अमीषा पटेल समेत अन्य सितारे दिखाई दिए।