Saturday , June 20 2026 3:48 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सुशांत की ‘छ‍िछोरे’ बनी बेस्‍ट फ‍िल्‍म, कंगना बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस तो मनोज बेस्ट ऐक्टर

सुशांत की ‘छ‍िछोरे’ बनी बेस्‍ट फ‍िल्‍म, कंगना बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस तो मनोज बेस्ट ऐक्टर


67th national film awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन सोमवार को नेशनल मीडिया सेंटर में किया गया। समारोह में फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) को बेस्ट ऐक्टर तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह (67th national film awards) का आयोजन सोमवार को किया गया। बताते चलें कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। समारोह के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) की फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) को बेस्ट ऐक्टर तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि कंगना रनौत को चौथी बार नैशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं, मनोज बाजपेयी के साथ धनुष को भी बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है।