
कैनबराः अब तक लोगों ने मेराथन में लोगों को दौड़ते देखा और सुना होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कूलगार्ली में आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रतिभागियों के साथ स्टॉर्मी नाम का कुत्ता भी दौड़ा। रेस पूरी करने के बाद उसे मेडल भी दिया गया।
मैराथन की वाॅलंटियर को-ऑर्डिनेटर एलीसन हंटर के मुताबिक उन्होंने आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा। दौड़ शुरू होने के पहले वह खुद रनर्स के पास आया। जैसे ही रेफरी ने ‘गो’ कहा, वह प्रतिभागियों के साथ दौड़ पड़ा।” स्टॉर्मी ने मैराथन अढाई घंटे में पूरी की।
प्रतियोगिता के आयोजक ग्रांट वोली ने कहा कि सारे प्रतिभागी तो ईनामी राशि के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन स्टॉर्मी शायद अपने मजे के लिए हिस्सा ले रहा था। दौड़ने से पहले उसका बाकायदा कार्ड भी बनाया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website