Friday , May 15 2026 10:26 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘सरकार ने कमाल कर दिया’, एयरपोर्ट पर ₹10 में पानी बोतल, Ishita Dutta-Vatsal ने दिखाया रेट-चार्ट का वीडियो

‘सरकार ने कमाल कर दिया’, एयरपोर्ट पर ₹10 में पानी बोतल, Ishita Dutta-Vatsal ने दिखाया रेट-चार्ट का वीडियो


मशहूर टेलीविजन कपल वत्सल सेठ और इशिता दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर साथ बिताए पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं। बुधवार को कपल ने एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें सस्ती करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। एक्‍टर कपल ने एयरपोर्ट पर 20 रुपये में पानी की दो बोतल खरीदी। जबकि आम तौर पर हवाई अड्डों पर हर चीज महंगी मिलती है।
इशिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें इशिता और वत्सल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों ‘उड़ान यात्री कैफे’ में जाते हैं। उन्होंने कैफे के बाहर लगे रेट-चार्ट को दिखाया, जिस पर चाय, कॉफी और समोसे जैसी खाने-पीने की चीजों की कीमतों के दाम लिखे हुए हैं।
वीडियो में जहां वत्सल ने अपने लिए कॉफी ली, वहीं इशिता ने पानी की दो बोतलें खरीदीं, जिसके लिए उन्होंने मात्र 20 रुपये चुकाए। वीडियो में एक्टर तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘सरकार ने ये बहुत अच्छा काम किया है क्योंकि कई लोग शिकायत करते थे कि एयरपोर्ट की बेसिक जरूरतें भी बहुत महंगी होती हैं। इतनी कम कीमतों पर चीजें मिलना वाकई कमाल की बात है।’
सरकार ने ये बहुत अच्छा काम किया है क्योंकि कई लोग शिकायत करते थे कि एयरपोर्ट की बेसिक जरूरतें भी बहुत महंगी होती हैं। इतनी कम कीमतों पर चीजें मिलना वाकई कमाल की बात है। वत्सल सेठ
11 प्रमुख एयरपोर्ट पर इन्हें लॉन्च किया गया है – एक्ट्रेस इशिता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘क्या आपको पता है? उड़ान यात्री कैफे।’ बता दें कि ‘उड़ान यात्री कैफे’ मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर यात्रियों को बहुत कम दामों में क्वालिटी और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। मार्च 2026 तक देश के 11 प्रमुख एयरपोर्ट पर इन्हें लॉन्च किया गया है, जहां 10-20 रुपए से शुरू होने वाले स्नैक्स मिलते हैं।