
न्यूयॉर्कः इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन केक काट रहे हैं। शादी में दूल्हा-दुल्हन केक तो बड़ी खुशी से काटते हैं, लेकिन उसके बाद जो होता है, वो आप सोच भी नहीं सकते ।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद अपना वेडिंग केक काट रहे हैं। केक काटते वक्त दोनों काफी खुश दिखते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को केक खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं कि तभी दूल्हा जोर का मुक्का अपनी पत्नी को मारता है। दुल्हन तुरंत जमीन पर गिर पड़ती है।
दुल्हन को उठाने के लिए दूल्हा और शादी में आए मेहमान तुरंत आगे बढ़ते हैं। एक महिला दुल्हन के लिए पानी लेकर आती है। दुल्हन हिम्मत जुटाकर उठती है और फिर दूल्हा उसे गले लगा लेता है। इसके बाद दोनों अपना मुंह पोछते हैं और फिर एक-दूसरे के गले लग जाते हैं। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को किस करता है और दोनों साथ में डांस करते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website