
वियतनाम का प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा से लोगों को आकर्षित करता रहा है. बड़ी संख्या में पर्यटक पूरी दुनिया से वियतनाम घूमने आते हैं। खास बात यह है कि पर्यटकों की विजिट लिस्ट में एक नाम सबसे ऊपर होता है।
वियतनाम का मशहूर गोल्डन ब्रिज जो दो हाथों पर टिका है। इसे दुनिया के सबसे अनोखे और अजीब स्ट्रक्चर में एक माना जा रहा है। जून में इस पुल को आम लोगों के लिए खोला गया है। यह 150 मीटर लंबा है और समुद्र तल से 1400 मीटर (करीब 4600 फीट) की ऊंचाई पर है। पुल के ऊपर से खूबसूरत पहाड़ी नजर आती है। करीब एक साल में इसे तैयार किया गया है। फ्रेंच शासन के दौरान 20वीं शताब्दी में बा ना हिल्स खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हुआ करता था।
इस क्षेत्र में फ्रेंच गांवों से मिलते-जुलते घर और बगीचे हैं। यहां 5.8 किमी लंबा केबल कार ट्रैक भी है।कभी यह दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा ट्रैक होता था। द गोल्डेन ब्रिज की शुरुआती डिजायन टीए लैंडस्केप आर्किटेक्चर ने तैयार की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website