Tuesday , May 26 2026 12:21 PM
Home / News / India / इस शख्स ने 450 साल पहले की थी भारत में मोदी युग की भविष्यवाणी

इस शख्स ने 450 साल पहले की थी भारत में मोदी युग की भविष्यवाणी

modi3नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों यह दावा किया था कि विश्व प्रसिद्ध फ्रांसिसी भविष्यद्रष्टा नोस्त्रदामस ने 450 साल पहले ही भारत में ‘मोदी युग’ की भविष्यवाणी की थी।

रिजिजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि नोस्त्रदामस ने सन 1555 ई में की गई भविष्यवाणी में कहा था कि एक शख्स 2014 से 2026 तक भारत का नेतृत्व करेंगा। भविष्यवाणी के अनुसार लोग शुरुआत में उन्हें नापसंद करेंगे लेकिन बाद में लोग उन्हें इतना प्यार करेंगे कि व शख्स देश की दशा और दिशा बदलने में लगा रहेगा।

भविष्यवाणी के अनुसार अधेड़ उम्र वाला यह प्रशासक केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए ‘स्वर्ण युग’ लाएगा। इस व्यक्ति के नेतृत्व में भारत न केवल वैश्विक महाशक्ति बनेगा बल्कि दुनिया के कई देश भारत की शरण में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *