
बॉलीवुड एक्ट्रैसेस अपनी लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं। कोई इवेंट हों यां फिर अवॉर्ड फंक्शन सभी एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। आज हम आपको उनकी ड्रैस नहीं बल्कि उनके सुहाग की निशानी यानि एक्ट्रैसेस के मंगलसूत्र की कीमत बताएंगे जिसको देखकर आर हैरान रह जाएंगे।
अनुष्का शर्मा
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विरुष्का यानी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी पुरे देश में चर्चा में रही। उनकी शादी के कई विडियो और फोटो भी सोशल साइट पर काफी वायरल हुए। इस शादी में उनके कपड़े और जेवर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे। शादी के बाद जब अनुष्का एयरपोर्ट पर उतारी थी तो उनके गले में विराट के नाम का मंगलसूत्र था। इस मंगलसूत्र की कीमत करीब 52 लाख रुपए बताई जा रही हैं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सचेत रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने जब बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी तो वो शादी शाही अंदाज में लाजवाब थी। इस शादी में शिल्पा ने तरुण थिलानी द्वारा डिजाइन ड्रेस पहन रखी थी। सूत्रों के अनुसार शादी के बाद जब शिल्पा के गले में मंगलसूत्र देखा गया तो दिखने में तो सिंपल था लेकिन उसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है।
काजोल
1999 में काजोल ने अजय देवगन से विवाह किया था। ये विवाह पुरे मराठी रीती रिवाजो के साथ हुआ था। इस दौरान अजय ने काजोल को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत पुरे 21 लाख रुपए थी।
करिश्मा कपूर
बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना हमसफ़र बनाने वाली करिश्मा कपूर ने 29 सिमत्म्बर 2017 में शादी रचाई थी। इस दौरान संजय करिश्मा के गले में 17 लाख रुपए वाला मंगलसूत्र डाला था।
माधुरी दीक्षित
90 के दशक में सबके दिलो की धड़कन रही माधुरी दिक्षीत ने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने शादी कर लाखों दिलो पर छुरी चलाई थी। इस दौरान डॉक्टर नेने ने माधुरी को पुरे 8 लाख 50 हजार रुपए वाला मंगलसूत्र पहनाया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे भूबसूरत एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय जब अभिषेक से शादी कर बच्चन परिवार की बहू बनी थी तो पूरा मीडिया सेक्शन उनकी खबरों से भरा रहता था। 2007 में हुई इस शादी के बाद दोनों पति पत्नी दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी गए थे। इस दौरान ऐश्वर्या के गले में अभिषेक के नाम का मंगलसूत्र दिखा था जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड हसीनाओं के मंगलसूत्र की कीमत जान आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website